वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच यह जरूरी हो जाता है कि हम अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें और अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करें, जिनसे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़े। साथ ही खून में ऑक्सीजन की अच्छी मात्रा बनी रहे। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार हों। इस संबंध में हार्वर्ड हेल्थ और अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कहा गया है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए अपने आहार में कॉपर, आयरन, विटामिन के अलावा फॉलिक एसिड जरूर शामिल करना चाहिए।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/image_editor_output_image-492109260-1620377855642.jpg?resize=600%2C357&ssl=1)
ये पोषक तत्व खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मददगार होंगे। आपको बता दे कि आलू, तिल, काजू और मशरूम में भरपूर मात्रा में कॉपर पाया जाता है। इसके अलावा आयरन के लिए चिकन, मांस आदि के अलावा बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालों का सेवन कर सकते हैं। विटामिन ए अंडों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/image_editor_output_image1266452739-1620377903899.jpg?resize=501%2C450&ssl=1)
इसके अलावा शकरकंद, गाजर, लौकी, आम और पालक आदि में भी यह पाया जाता है। ओट्स, दही, अंडों, बादाम, पनीर, ब्रेड और दूध आदि में भी पर्याप्त मात्रा में राइबोफ्लेविन होता है। इन्हें भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/images-2021-05-07T142922.780.jpeg?resize=522%2C587&ssl=1)
इसी के साथ आम, नींबू, तरबूज, पपीता और अजमोद ऐसे फल हैं जो हमारी किडनी को साफ रखने में मदद करते हैं। विटामिन से भरपूर ये फल हमारे खून में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में भी सहयक होते हैं। तरबूज में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/images-2021-05-07T142949.421.jpeg?resize=679%2C452&ssl=1)
इसके अलावा इसमें लाइकोपेन, बीटा केरोटिन और विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन शरीर में जल की मात्रा को भी संतुलित रखता है। अंकुरित अनाज फाइबर के भरपूर स्रोत होते हैं। ये रक्त में ऑक्सीजन बढ़ाने के बेहतर विकल्पों के तौर पर भी इस्तेमाल किए जाते हैं।