Homeकुछ भीDelhi NCR और Haryana में जल्द उड़ेंगी कारें, शुरू हुआ इस आधुनिक...

Delhi NCR और Haryana में जल्द उड़ेंगी कारें, शुरू हुआ इस आधुनिक कार का निर्माण

Published on

जगह-जगह सड़क जाम और वाहनों की रेलमपेल के बीच आपको भी मन करता होगा कि काश उड़ने वाली कार आपके पास होती तो इससे घंटों जाम में फंसने की नौबत नहीं आएगी। अभी तक फिल्मी पर्दे पर ही ऐसी कारों को दिखाया जाता रहा है। मगर अब यह सपना जल्द ही साकार होने वाला है। अपने देश में भी लोग जल्द ही उडऩे वाली कारों में हवा से बातें करते दिखाई देंगे। यह जल्द ही सच होने वाला है और लोगों को सड़कों पर भारी जाम से छुटकारा मिलने वाला है। ऐसी कारों का अविष्कार सच होने जा रहा है। जल्द ही अपने देश में लोग आसमान में उडऩे वाली कारों का मजा ले पाएंगे।

बता दें कि भारत के चेन्नई में फ्लाईंग कार बनाने की शुरूआत हो गई है। इस कार को विनाटा एयरोमोबिलिटी नामक कंपनी बना रही है और इस कंपनी ने चेन्नई में अपना प्लांट लगा लिया है। फिलहाल यह कंपनी हाईब्रिड फ्लाईंग कारों की शुरूआत करने जा रही है।

Delhi NCR और हरियाणा में जल्द दिखेंगी उड़ने वाली कारें, शुरू हुआ फ्लाइंग कार का निर्माण

मजे की बात है कि इस कार के लिए ना तो हवाई जहाज जैसा रनवे चाहिए और ना ही उसे उतारने के लिए लंबा चौड़ा मैदान। यह कार आसानी से अपने घर की छत पर उतारी जा सकेगी और वहीं से उसे उड़ाया जा सकेगा।

इस कंपनी ने अपनी पहली फ्लाईंग कार को तैयार कर लिया है, जिसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया जा चुका है। इस कंपनी ने अपनी हवा में उड़ने वाली कार का पहला वीडियो यूटयूब चैनल पर 14 अगस्त 2021 को अपलोड किया था। यह कंपनी का अधिकारिक 36 सैकेंड का वीडियो था।

इन फीचर्स से लैस होगी कार

Delhi NCR और हरियाणा में जल्द दिखेंगी उड़ने वाली कारें, शुरू हुआ फ्लाइंग कार का निर्माण

इस कार में पांच मुख्य फीचर होंगे, जोकि किसी को भी लुभाने के लिए काफी हैं। इस कार को हवा में ले जाने के लिए किसी भी तरह के रनवे की जरूरत नहीं है। यह एक तरह की वर्टिकल टेक ऑफ मशीन की तरह से है । इस कार के चारों तरफ विंगस लगाए गए हैं, जिसकी मदद से ही यह कार हवा में उड़ती और जमीन पर उतरती है।

इसका कोएक्सियल क्वॉड मोटर सिस्टम आठ बीएलडीसी मोटर्स जेनरेट करता है, जिससे 8 पिच प्रोपेलर्स लगे होते हैं। यह कार 3 हजार फीट तक की ऊंचाई से उड़ान भर सकती है।

एक घंटे में 120 किमी. की रफ्तार

Delhi NCR और हरियाणा में जल्द दिखेंगी उड़ने वाली कारें, शुरू हुआ फ्लाइंग कार का निर्माण

हाईब्रिड फ्लाईंग कार की खासियत है कि वह एक घंटे में 120 की स्पीड से चलेगी तथा हवा में लगातार 60 मिनट तक उड़ान भरने में सक्षम है। जमीन से यह कार 3 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकेगी। इसमें 2 लोग आसानी से सफर कर सकते हैं तथा इसका वजन 1100 किलोग्राम है।

फ्लाईंग कार की एक और बड़ी खूबी यह भी है कि इस कार को हवा में 1300 किलो के वजन के साथ ले जाया सकता है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह एक बार में 100 किलोमीटर तक उड़ सकती है।

मौसम की भी मिलेगी जानकारी

Delhi NCR और हरियाणा में जल्द दिखेंगी उड़ने वाली कारें, शुरू हुआ फ्लाइंग कार का निर्माण

इस कार के अंदर डिजिटल इंटेलीजेंस उपकरण पैनल स्थापित किए गए हैं। इन उपकरणों और सेंसर की मदद से कार को हवा में आसानी से ड्राईव किया जा सकेगा। इसके साथ साथ कार में मौसम की जानकारी देने वाले सेंसर के साथ नेवीगेशन भी लगाए गए हैं, जोकि टच स्क्रीन के साथ कार में उपलब्ध होंगे। इसमें 300 डिग्री का व्यू देने वाला पैनारमिक विंडो भी उपलब्ध करवाई गई है, जोकि अपने आप में बेहद खूबसूरत दृश्य दिखाने के लिए काफी होगा।

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार बेहद आकर्षक होगी। इसमें इजेक्शन पैराशूट के साथ-साथ एयरबैग वाला कॉकपिट बनाया गया है। इसके अलावा कार में बैठने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक प्रपोल्सन सिस्टम भी स्थापित किया गया है। इसमें कई ऐसी मोटर लगाई गई हैं, अगर कोई मोटर फेल भी हो जाए तो भी कार को उड़ाने में कोई दिक्कत नहीं होगी और उसे सुरक्षित उतारने में कोई परेशानी भी नहीं होगी।

दो तरीके से चलेगी कार

Delhi NCR और हरियाणा में जल्द दिखेंगी उड़ने वाली कारें, शुरू हुआ फ्लाइंग कार का निर्माण

इस कार को बॉयोफ्यूल के साथ साथ इलेक्ट्रिक बैकअप से भी संचालित किया जा सकेगा। कार में बैकअप पावर का भी पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि किसी तरह का संकट आने पर उसमें लगा जनरेटर मोटर को बिजली उपलब्ध करवा सके।

देखने में है सामान्य, लेकिन फीचर्स आधुनिक

Delhi NCR और हरियाणा में जल्द दिखेंगी उड़ने वाली कारें, शुरू हुआ फ्लाइंग कार का निर्माण

देखने में यह एक आम कार की भांति ही दिखाई देगी। लेकिन इसमें दो इंजन लगाए गए हैं। इस कार में पेट्रोल, डीजल के साथ साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है। इस तकनीक को ही हाईब्रिड का नाम दिया गया है। आने वाले समय में इस तकनीक के आधार पर ही ऐसी कारों का निर्माण होगा। माना जा रहा है कि भविष्य के दिनों में कई और कंपनियां भी फ्लाईंग कार बनाने के लिए सामने आने के लिए तैयार हैं।

जाम से मिलेगा छुटकारा

Delhi NCR और हरियाणा में जल्द दिखेंगी उड़ने वाली कारें, शुरू हुआ फ्लाइंग कार का निर्माण

खासतौर पर भारत के उन शहरों में यह कार बेहद ही सफल रहेगी, जहां आमतौर पर लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और ऐसे ही महानगरों में फ्लाइंग कार को खरीदने के लिए लोग तैयार हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में ही देश के आसमान में आपको उड़ने वाली कारें जरूर दिखाई देंगी।

इस का कारण भी साफ है कि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के शहरों में लोग बढ़ते यातायात से बेहद परेशान हैं। इसलिए आने वाले दिनों में लोगों को जाम से बचने का यह बेहतरीन विकल्प मिलने जा रहा है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...