फिल्म दबंग में आपने सलमान खान के दबंग अंदाज के कई पहलू देखे होंगे, लेकिन असल जिंदगी में ये अंदाज हरियाणा की आईपीएस ऑफिसर संगीता कालिया में नजर आता है। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे काम किए, जिससे कई बड़े नेताओं की कुर्सी हिल गई, हांलाकि एसपी संगीता कालिया को इसका हर्जाना भी भरना पड़ा। आईपीएस संगीता कालिया के पिता धर्मपाल फतेहाबाद पुलिस में पेंटर थे और 2010 में वहां से रिटायर हुए।
संगीता ने अपनी पढ़ाई भिवानी से की और 2005 में पहली यूपीएससी परीक्षा दी, लेकिन 2009 में तीसरे प्रयास में परीक्षा पास हुई। संगीता कालिया के मुताबिक, उन्हें पुलिस में आने की प्रेरणा उड़ान सीरियल देख कर और उनके पिता से मिली है।
उनके पति विवेक कालिया भी हरियाणा में एचसीएस हैं। संगीता कालिया वो शख्सियत है, जो छह नौकरियों के ऑफर को छोड़कर पुलिस विभाग में आईं हैं। आपको बता दे कि एसपी पद पर रहते हुए दो बार एक ही बीजेपी मंत्री से भिड़ी और इसके लिए उन्होंने सजा भी भुगती।
संगीता कालिया भिवानी जिले के एक साधारण परिवार में जन्मी। कुछ अलग करने का सपना देखा और उसे पूरा किया। संगीता कालिया का वर्ष 2018 में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से विवाद हुआ था।
तब भी वह चर्चा में रहीं। अनिल विज फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक ले रहे थे। नशे की बिक्री संबंधित एक शिकायत पर विज ने संगीता कालिया से जवाब मांगा।
तब संगीता कालिया ने जवाब दिया कि हमने शराब तस्करों पर साल में ढाई हजार मामले दर्ज कर दिए। पुलिस किसी को गोली तो मार नहीं सकती। इसी बात पर विज व संगीता कालिया के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बैठक बीच में ही रोकनी पड़ी थी।
आईपीएस (IPS) संगीता कालिया भिवानी जिले की रहने वाली हैं। उनका तबादला फतेहाबाद के बाद रेवाड़ी किया गया। जिसके बाद कुछ दिनों तक भिवानी और पानीपत में रही। आजकल वह रेलवे में एसपी के तौर पर कार्यरत हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…