Homeकुछ भीKhelo India में हरियाणा की धाकड़ छोरियों ने फाइनल में मारी बाजी,...

Khelo India में हरियाणा की धाकड़ छोरियों ने फाइनल में मारी बाजी, मैच को बनाया एक तरफा

Published on

पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान हरियाणा की छोरियों लगातार कमाल कर रही हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के मध्य हुए लड़कियों के कबड्डी के फाइनल मैच में हरियाणा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ नजर आया और प्रसिद्ध गायक व रैपर रफ्तार के थीम सॉन्ग से मैच की शुरुआत हुई।

हरियाणा की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मैच को एक तरफा बनाए रखा और 48-29 के बड़े अंतर से महाराष्ट्र को मात दी।

मैच के हाफ टाइम में हरियाणा का स्कोर 25 और महाराष्ट्र का 15 था तथा मैच की समाप्ति पर हरियाणा का स्कोर 48 तथा महाराष्ट्र 29 के स्कोर पर सिमटा गया।

मैच के दौरान दर्शक ‘हरियाणा की छोरियां धाकड़’ के नारे लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।

हरियाणा की जीत पर एक और जहाँ दर्शकों ने हरियाणा के मस्कट धाकड़ के साथ नाच कर अपनी खुशी जाहिर की तो वहीं दर्शकों ने भी हरियाणवी गानों पर खूब नृत्य किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान अब तक हरियाणा कुल 63 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

शाम 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 21 गोल्ड, 16 रजत और 26 कांस्य पदक थे। वहीं महाराष्ट्र भी 18 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है।

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...