Categories: कुछ भी

हरियाणा में डिमांड पर है इस नस्ल की बछड़ी, लाखों में है इसकी कीमत

वैसे तो भारत में गाय तो माता का दर्जा दिया जाता है लेकिन अगर गायों की तुलना भैंस से की जाए तो उसके सामने इनकी अहमियत काम हो जाती है। गाय के दाम भैंस की तुलना में कम है। फिर भी लोग ज्यादा दूध के लिए भैंसों को खरीदते हैं। लेकिन आज हम आपको हरियाणा नस्ल की गाय के बारे में बताएंगे जो बहुत ही बढ़िया होती है। गाय की सबसे अच्छी नस्ल हरियाणा में पाई जाती है और बाकी गायों की तुलना में हरियाणा की गाय का दम भी बहुत अधिक रहता है। हाल ही हरियाणा में एक बछड़ी को 4.21 लाख रुपए में बेचा गया है।

हरियाणा के फतेहाबाद से बछड़े की खरीदी का एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि यहां एक देसी नस्ल की बछड़ी को सवा 4 लाख में बेचा गया है। बछड़ी का इतना अधिक दाम सुनकर हर कोई हैरान रह गया और सभी यह जानना चाहते हैं कि इस बछड़ी में ऐसी क्या खासियत है।

बता दें कि देसी गाय की बछड़ी के 421000 में बिकने कि सिर्फ एक ही वजह है और वह है उसकी मां। आपको बता दें कि आसपास के क्षेत्र में उसकी मां सबसे ज्यादा दूध देने के लिए फेमस है। हरियाणा नस्ल की गाय होने के कारण शरीर में और दूध देने में दोनों में ही यह काबिल है।

मामला फतेहाबाद के गोरखपुर गांव का है। जहां पर लीला राम नाम के व्यक्ति ने अपनी देसी गाय की बछड़ी को पूरे 4 लाख 21 हजार रुपये में बेचा है। अपनी देसी बछड़ी को सवा 4 लाख रुपये में बेचकर लीला राम ने एक मिसाल कायम कर दी।

लीला राम ने अपनी गाय को बिहार के खुतौना जिला के रहने वाले यादवेन्द्र किशोर सिंह को बेची है। वह अपनी बछड़ी को बेचकर इतने खुश थे कि उन्होंने गाय को विदा करते समय उसए 2100 का माला पहना कर विदा किया।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago