Categories: कुछ भी

अब मात्र 10 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली NCR और हरियाणा से वृंदावन, बनने वाला है यह एक्सप्रेसवे

इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शहरों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही सफर के दौरान उनका समय भी बचे। दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई सड़क मार्गो को मजबूत किया जा रहा है ताकि सफर आसान हो। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार अब यमुना सिटी से मथुरा वृन्दावन जाना और भी आसान हो जाएगा।

बता दें कि इस रूट पर अब नया एक्सप्रेस-वे बनने वाला है और इस एक्सप्रेस-वे पर को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया जाएगा। वही इस नए एक्सप्रेस-वे पर करोड़ों रुपए खर्च होने वाले हैं। इसके बनने के बाद श्रद्धालुओं के लिए बांके बिहारी मंदिर जाना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।

जल्दी ही इस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे भी यमुना अथॉरिटी द्वारा ही बनाया जाएगा। इस नए हाईवे के निर्माण से दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के शहरों से भी मथुरा व वृंदावन जाना बहुत ही आसान हो जाएगा।

750 करोड़ से बनाया जाएगा नया एक्सप्रेस-वे

बता दें कि जल्दी ही यमुना सिटी में नए एक्सप्रेस-वे का काम शुरू होने वाला है और इसे यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया जाएगा इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 7 किलोमीटर और चौड़ाई 100 मीटर होगी और इसे 6 लेन का बनाया जाएगा।

वहीं इसे बनाने में करीब 750 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इस नए एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद मात्र 10 मिनट में ही यमुना एक्सप्रेस-वे से बांके बिहारी मंदिर का सफर तय किया जा सकता है।

इस एक्सप्रेस-वे पर लोगों को आराम करने और खाने पीने की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ कमर्शियल गतिविधियों के चलने को भी इजाजत दे दी गई है। यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के लास्ट पॉइंट पर ही पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी, जिसे 500 हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा। वहीं यह एक्सप्रेस-वे टोल फ्री होगा।

एक्सप्रेस वे पर मिलने वाली हैं कई हाई क्लास सुविधाएं

अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे पर ही राया हेरिटेज सिटी बनाने का काम चल रहा है। राया से मथुरा वृंदावन को जोड़ने के लिए भी इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। यहां लोगों को हाई-क्लास सुविधा मिलेगी उनका यात्रा करना भी काफी सुगम हो जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 week ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago