हरियाणा की मेजबानी में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़े। इसी कड़ी में हरियाणा के वीर तैराकी में नेशनल चैंपियन (National Champion Veer Khatkar) बन गए हैं। साल 2022 के सबसे तेज तैराक हैं वीर (India’s Fastest Swimmer Veer Khatkar)। 50 मीटर फ्री स्टाइल में 23.94 सेकेंड में उन्होंने तैराकी प्रतियोगिता जीत कर चैंपियन का खिताब (Gold medalist in Swimming) अपने नाम किया। इससे पहले हुए खेलो इंडिया में वीर खड़कर ने रजत पदक जीता था।
बता दें कि वीर हरियाणा के हिसार (Swimmer Veer Khatkar) के रहने वाले हैं। वह जिले (Hissar) के जिंदल मॉडर्न स्कूल में पढ़ते हैं। एचएयू में उनका परिवार रहता है। हिसार से ही उन्होंने तैराकी की शुरुआत (started swimming from Hisar) की।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वीर ने (International champion Veer Khatkar) कई पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। स्विमिंग कोच विकास कुमार ने बताया खेलो इंडिया में उन्होंने 23.94 सेकेंड में 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा जीतकर वीर ने हरियाणा को खेल में सम्मान दिलाया है।
बता दें कि वीर के पिता वेटनरी सर्जन हैं। वीर ने खेलो इंडिया, एशिया यूथ गेम्स समेत 20 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक हासिल किए हैं। बता दें कि इससे पहले भी हिसार के कई खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है और खेलो इंडिया में भी हिसार के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और पदक जीत रहे हैं। हर स्पर्धा में हिसार के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहते हैं।
वीर ने हासिल की यह उपलब्धियां
हिसार के जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जगबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की और खेलो इंडिया में पदक हासिल किए। तैराक वीर ने गोल्ड जीतकर प्रदेश को खेल में सम्मान दिलाया है। हमें प्रदेश के खिलाड़ियों पर गर्व है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…