Homeकुछ भीहरियाणा में तेजी से बदल रहा मौसम, कहीं हुई बूंदाबांदी तो कहीं...

हरियाणा में तेजी से बदल रहा मौसम, कहीं हुई बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बरसे मेघ

Published on

उतर भारत में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के बाद हरियाणा के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह भी पानीपत समेत कई जिलों में मेघा बरसे। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ और गर्मी से काफी राहत मिली। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को दिन में भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने, गरज चम क के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। रात को अंबाला और सुबह सोनीपत में बरसात हुई है।

विवि के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. खीचड़ ने बमाया कि अलर्ट सुबह 6:10 बजे जारी किया गया है। इसका असर सवा 9 बजे तक रहेगा। हरियाणा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इस कारण अगले दो तीन दिन प्री- मॉनसून की बारिश होने की भी संभावना है। इसे लोगों को जून महीने में पड़ी रही भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

सिरसा में फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक समान है। अधिकतम तापमान जहां 27 डिग्री है, वहीं रात को यह 26 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार के बालसमंद में पारा 27.4 डिग्री है। फतेहाबाद में 26 और हिसार के AMFU सेंटर में 28 डिग्री पारा दर्ज हुआ है। अन्य कई जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि इस बार हरियाणा के लोग जबरदस्त गर्मी और झुलसा देने वाली लू का सामना कर रहे हैं। मार्च के आगमन के साथ ही पारा चढ़ने का जो क्रम शुरू हुआ था, वहीं अभी भी बरकरार है। मार्च, अप्रैल, मई और जून का पहला पखवाड़ा औसत से गर्म रहा और कई इलाकों में लगातार लू चली तो कई इलाकों में रह रहकर लू की स्थितियां बनी रही।

प्री-मानसून के मुहाने पर हम

लाइव वैदर ऑफ इंडिया के नवदीप सिंह के अनुसार, प्रदेश में अब प्री मॉनसून वर्षा का आगाज़ होने को है और शुरुआती तौर पर हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में व्यापक तौर पर मध्यम से तीव्र बारिश या बादलों की गरज दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ पिछले तीन माह से नदारद था, लेकिन अब पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण की तरफ हो गई है। इसके कारण तापमान कम होने के साथ शुष्क गर्मी से राहत पहुंची है और वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। अब पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी मैदानों में दक्षिणी हवाओं के कारण बढ़ी आद्रता के चलते शुक्रवार से प्री-मानसून की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी, जिससे मौसम भी काफी करवट बदल लेगा।

तापमान सुबह 7 बजे

  • सोनीपत 24.8 डिग्री
  • जींद में 25.3 डिग्री
  • अंबाला में 24.3 डिग्री
  • फरीदाबाद में 25.3 डिग्री
  • नूंह में 26.8 डिग्री
  • रेवाड़ी में 27.5 डिग्री

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

अब अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। आसमान पर छाए बादल गरजते रहेंगे। बारिश से पहले तेज आंधी संभव है। कई क्षेत्रों में कम समय में भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने का खतरा भी कहीं कहीं बना रहेगा। कुछ इलाकों में 100 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

सुबह-शाम के वक्त बारिश संभव

लाइव वैदर ऑफ इंडिया के अनुसार, प्रदेश में मॉनसूनन आने में अभी समय लगेगा। इस कारण बदले मौसम में प्रदेश में कहीं कहीं बरसात की जो संभावना बनी है,उसका असर मुख्यतः सवेरे और शाम तथा रात के समय रहेगा। दिन की गर्मी और बढ़ी उमस के कारण तीव्र और सक्रिय बादलों का निर्माण होगा।

आने वाला दौर, लम्बे समय से चले आ रहे शुष्क मौसम पर लगाम लगाएगा और लू की विदाई भी संभव है। साथ ही, बारिश का यह दौर वर्तमान विश्लेषण के अनुसार लंबा खिंच सकता है। यह प्रथम मुख्य प्री मॉनसून बारिश का दौर है। सवेरे से ही बादलों का निर्माण शुरू हो गया है।

Latest articles

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार रोजाना कुछ न कुछ करती की रहती है।...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...