Categories: कुछ भी

अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक सुनाई दे रही हरियाणा की छोरी के मुक्कों की गूंज

छोटी सी उम्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल करना अपने आप में ही बड़ी बात है। मात्र 16 साल की उम्र में हरियाणा की तमन्ना की तमन्ना पूरी हो गई। मेवात की बेटी के मुक्कों की गूंज अब विदेशों में भी सुनाई देने लगी। जार्डन में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप में तमन्ना की प्रस्तुति व मुक्कों की धमक से सारा स्टेडियम गूंज उठा। तमन्ना की इस प्रस्तुति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बता दें कि तमन्ना का जन्म 2006 में जिले के गांव मांडीखेड़ा में हुआ।

बता दें कि पिछले 5 वर्षों से मांडी खेड़ा में ही तमन्ना बॉक्सिंग की कोचिंग ले रही है। इससे पूर्व भी तमन्ना ने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। तमन्ना के पिता मूल रूप से हिसार निवासी हैं जो जेबीटी अध्यापक है।

कोच मनोज कुमार ने बताया कि सही में तमन्ना की मेहनत रंग ला रही है। बेहद प्रतिभाशाली तमन्ना का चयन साई (स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया) में हो गया है जहां उन्हें और बेहतर बाक्सिंग के गुर सीखने को मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को लेकर युवा पीढ़ी को खुलकर समर्थन दे रही है। सरकार की नीतियों के कारण ही हरियाणा के खिलाड़ी देश दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहे हैं।

तमन्ना की इस उपलब्धि पर उनके पिता अनिल कुमार ने बताया कि बेटियां बेटों से अब कहीं भी कम नहीं है। तमन्ना को यहां तक पहुंचाने में उनके कोच मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा है जिन्होंने लगातार 5 वर्षों तक उनकी बेटी को अपने पास रख बाक्सिंग के गुर सिखाए।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

3 years ago