Categories: ख़ास

हरियाणा में होंगे श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के दर्शन, जानें किस जिले में होगा मूर्ति का निर्माण

हरियाणा में जल्दी के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप के दर्शन होंगे। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के विराट रूप का लोकार्पण किया जाएगा। इसको लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ गीता ज्ञान संस्थानम् में गीता पर सेमिनार किया गया जाएगा। विराट स्वरूप के लोकार्पण में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं संघ के सर संघचालक मोहन भागवत होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। विराट स्वरूप करीब 42 महीने में बनकर तैयार हुआ है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने ज्योतिसर स्थित गीता की जन्मस्थली पर श्रीकृष्ण भगवान का विराट स्वरूप लगाने का फैसला लिया था। वर्ष 2018 के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में श्रीकृष्ण भगवान के विराट स्वरूप का भूमि पूजन भी मोहन भागवत ने किया था।

विराट स्वरूप पर लाइट एंड साउंड शो लगाया जाएगा। यहां शाम के समय श्रीकृष्ण भगवान के विराट स्वरूप के दर्शन किए जा सकेंगे। ज्योतिसर तीर्थ पर एक लाइट एंड साउंड शो पहले से है। अब इनकी संंख्या दो हो जाएगी।

कुरुक्षेत्र को मिलेगा नया आकर्षण

भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को उत्तर प्रदेश के नोएडा में राम सुतार क्रिएशन में बनवाया गया है। राम सुतार ने इसको 80 कारीगरों की मदद से तैयार किया है। 13 अगस्त 2021 को नोएडा से दो ट्रकों में ज्योतिसर तीर्थ पर लाया गया था। इसके बाद इसको फाउंडेशन पर स्थापित किया गया। श्रीकृष्ण भगवान के विराट स्वरूप के साथ अर्जुन और रथ को भी स्थापित किया गया है।

विराट स्वरूप में योगेश्वर कृष्ण के अलावा श्रीगणेश, ब्रह्मा, शिव, भगवान विष्णु का नरसिंह रूप, हनुमान जी, भगवान परशुराम, एग्रीव और अग्नि देव और पांवों से लेकर मूर्ति से लिपटे सिर के ऊपर छांव करते शेषनाग के दर्शन हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश विदेश से कुरुक्षेत्र पहुंचने वाले लोगों के अलावा तीर्थ यात्रियों के लिए कुरुक्षेत्र में यह नया आकर्षण होगा।

चार धातुओं से बना है श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप

पूर्ण विराट स्वरूप की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा है, जो 10 फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर स्थापित किया गया है। विराट स्वरूप चार धातुओं से मिलकर बना है, जबकि 85 प्रतिशत तांबा और 15 प्रतिशत अन्य तीन धातुओं का इस्तेमाल हुआ है। खास बात है कि बारिश या धूप में इसका रंग खराब नहीं होगा।

गीता की वर्तमान प्रासंगिकता पर होगा सेमिनार

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में गीता ज्ञान संस्थानम् में 30 जून को 11:30 बजे एक दिवसीय सेमिनार होगा। इसका विषय भगवत गीता की वर्तमान प्रासंगिकता होगा। मुख्य अतिथि मोहन राव भागवत और विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। सेमिनार में गीता से जुड़े विद्वान भी शामिल होंगे।

यह है भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप

ऊंचाई : 40 फीट

फाउंडेशन : 10 फीट

कुल ऊंचाई : 50 फीट

लागत : 10.50 करोड़ रुपये

लाइट एंड साउंड शो लागत : 4-5 करोड़ रुपये

गीता-महाभारत थीम पार्क

मान्यता है कि श्रीकृष्ण भगवान ने ज्योतिसर गांव की धरती पर अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने ज्योतिसर तीर्थ पर गीता और महाभारत पर आधारित थीम पार्क बनाने का फैसला लिया। यह विराट स्वरूप सहित करीब 250 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।

पर्यटन विभाग पहले पीडब्ल्यूडी से निर्माण कार्य करा रहा था। भवन निर्माण का कार्य 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब पर्यटन विभाग ने इसे वापस अपने हाथों में ले लिया है। यहां अलग-अलग बिल्डिंग में गीता, महाभारत और श्रीकृष्ण को दर्शाया जाएगा। थ्री-डी कैमरों और अन्य आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

6 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 week ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago