दिल्ली ही नहीं बल्कि हरियाणा और NCR की जीवन रेखा कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना लाखो यात्री मेट्रो में सफर करते हैं। दिल्ली मेट्रो भी लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास करती है। हाल ही दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा। मेट्रो की वॉयलेट लाइन की वजह से काफी लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी।
बता दें कि बीते शनिवार वॉयलेट लाइन के यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि करीब दो घंटे तक मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गई थी। इससे लोगों में काफी रोष है। लेकिन अभी तक मेट्रो की खराबी का कारण नहीं बताया गया। यात्री भी DMRC से सवाल कर रहे हैं।

बता दें कि बीते शनिवार दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। करीब 2 घंटे तक इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित रही इससे यात्रियों में काफी गुस्सा है। घंटों तक यात्री मेट्रो के आने का इंतजार करते रहे।

कई लोगों को तो ऑफिस से घर पहुंचने में भी देरी का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में ऐसी खराबी देखी गई। इससे पहले भी दो बार बीते सप्ताह ऐसी ही खराबी देखने को मिली।
DMRC ने नहीं बताया खराबी का कारण

बता दें कि कश्मीरी गेट से हरियाणा के बल्लभगढ़ तक दिल्ली मेट्रो की यह वॉयलेट लाइन जुड़ी हुई है। रोजाना हजारों यात्री यहां से सफर करते हैं। हालांकि अभी तक दिल्ली मेट्रो ने इस खराबी का कारण स्पष्ट नहीं किया है। सेवाएं बाधित होने से लोगों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। लंबे समय तक यात्रियों को मेट्रो का इंतजार करना पड़ा।
यात्रियों ने जताया गुस्सा

इस तरह की खराबी के बाद से यात्री भी दिल्ली मेट्रो पर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली मेट्रो की सुविधाओं को लेकर भी यात्रियों ने गुस्सा जताया। इससे पहले भी ब्लू लाइन कई घंटों के लिए प्रभावित रही थी जिसके कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक सप्ताह में तीन बार ये दिक्कत देखने को मिली। वहीं कुछ यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो को सपोर्ट करते हुए कहा है कि इस तरह की तकनीकी खराबी चलती रहती है बाकि दिल्ली मेट्रो सुविधा काफी अच्छी है।