Homeकुछ भीडर को बनाया जीत का रास्ता, हरियाणा के इस युवा ने तैर...

डर को बनाया जीत का रास्ता, हरियाणा के इस युवा ने तैर कर हासिल किया सफलता का मुकाम

Published on

हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलों के प्रति तो हरियाणा के युवा हमेशा से ही आकर्षित रहे हैं। हरियाणा को पहलवानों की धरती भी कहा जाता है क्योंकि यहां ज्यादातर युवा दंगल, कुश्ती जैसे खेलों को ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हरियाणा में केवल यही खेल खेले जाते हैं। हरियाणा की औद्योगिक नगरी के युवा तैराकी में सफलता के नए आयाम लिख रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वंश पन्नू ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था।

वहीं दूसरी तरफ विराट नगर के अनिरुद्ध नांदल ने सब जूनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

दिलचस्प बात तो यह है कि अनिरुद्ध ने किसी प्रसिद्ध और वर्ल्ड फेमस तैराक से नहीं बल्कि वंश से प्रेरित होकर तैराकी सीखी। दोनों खिलाड़ियों के कोच राजेश दहिया हैं और दोनों ही एक ही स्कूल बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्र है। इन दोनों से प्रेरित होकर स्कूल के 12 अन्य छात्र भी तैराकी का अभ्यास कर रहे हैं।

शौकिया तौर पर तैरना शुरू किया, लगा दी पदकों की झड़ी

वंश के पिता एडवोकेट करण सिंह पन्नू उनको स्विमिंग कराने के लिए बाल विकास स्कूल ले गए। तब वहां कुछ दिन वंश ने शौकिया तौर पर अभ्यास किया। लेकिन धीरे-धीरे जब हमको इसमें मजा आने लगा, तो उन्होंने तैराकी को खेल के तौर पर अपना लिया। फिर उन्होंने एक के बाद एक राज्य व राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में मेडल जीते। वंश हमेशा से ही पढ़ाई-लिखाई में होशियार थे।

बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स मोबाइल में तैराकी में 200 मीटर में रजत पदक हासिल किया था। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इस प्रतियोगिता को 29.82 सेकंड में पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था। आगामी नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए वह रोजाना करीब 8 घंटे प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना है।

कभी अनिरुद्ध को पानी से लगता था, अब उसी पानी में तैर कर जीत रहा है पदक

अनिरुद्ध नांदल ने सब जूनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर ब्रेस्ट में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 जून को गुजरात के राजकोट में हुई। अनिरुद्ध नांदल बताते हैं  कि उन्हें स्वीमिंग पुल के पानी से डर लगता था। सोचता था कि पानी में उतरूंगा तो डूब जाऊंगा।

वंश पान्नू को तैरते देखा तो डर काफूर हो। तैरने में आनंद आन लगा। नेशनल में पदक जीत कर उसका हौसला बढ़ा है। वह कोच की देखरख में अपनी तकनीक में सुधार कर रहा है। आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए तैयारी कर रहा हूं।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...