धीरे-धीरे हरियाणा रोडवेज में नई बसें आने शुरू हो गई हैं। इससे बेड़े में बसों की संख्या ज्यादा होगी और यात्रियों को भी अधिक सहूलियत मिलेगी। बीते दिनों रोहतक जिले में रोडवेज में नए लुक की दो बसें पहुंच गई हैं। यह आकार में सामान्य बसों के मुकाबले बड़ी हैं। क्योंकि पहले बसों में 52 सीटें होती थी, जबकि (8 New Buses in Rohtak Bus depot) अब से इन नई बसों में 59 सीटें होंगी इससे एक बस में ज्यादा सवारियां सफर कर पाएंगी। फिलहाल इनकी पासिंग होनी बकाया है।
बता दें कि विभागीय स्तर पर इन नई बसों की शुरुआत लंबे रूटों से करने की तैयारी चल रही है। रोडवेज के बेड़े में सरकार नई बसें शामिल कर रही है। इसलिए जिले में अब से दो नई बसें दौड़ेंगी। कई दिनों से इसकी प्रक्रिया चल रही थी और यह बसें गुरुग्राम में तैयार की जाएंगी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/07/2021_924largeimg_543211316.jpeg?resize=660%2C353&ssl=1)
वहीं रोहतक को कुल आठ नई बसें मिलनी है, फिलहाल 2 नई बसें रोहतक पहुंच चुकी हैं और दो बसें गुरुग्राम में तैयार खड़ी हैं। अभी इन बसों की कागजी कार्यवाही होनी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह यह बसें भी रोहतक पहुंच जाएंगी। शेष चार बसें बाद में मिलेंगी।
रोहतक में 200 बसों की अवश्यकता
![रोहतक पहुंची नई बस](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/07/10/10-rtk-02_1657415773.jpg?w=696&ssl=1)
बता दें कि फिलहाल रोहतक डिपो में 192 बसें संचालित हैं। 146 सामान्य स्कीम के तहत जबकि 46 किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रहे है। लेकिन रोहतक में 200 बसों की अवश्यकता है। दो नई बसें शामिल होने से बसों की संख्या 194 हो जाएगी। मंजूर हुई सभी बसें मिलने के बाद बसों की कमी पूरी हो जायेगी, इससे यात्रियों को भी काफी लाभ पहुंचेगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/07/2021_224largeimg_711218796.jpg?resize=660%2C440&ssl=1)
हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप रोहतक के मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि रोहतक दो नई बसें पहुंची हैं, जिनकी सोमवार को पासिंग हो गई, उसके बाद बसों को मंगलवार से विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इन नई बसों को बनाया गया है।