Categories: पंचकुला

हरियाणा के इन बच्चों ने 500/500 अंक लाकर रचा इतिहास, इनके सपने जान आपको भी होगा गर्व

देश में सीबीएसई का रिज़ल्ट आने से छात्रों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। आपको बता दें सीबीएसई के 10वीं कक्षा के परिमणाम में 95303 लड़कों में से 90800 उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 65257 लड़कियों में से 63862 पास हुईं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा में हरियाणा के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा के पूर्वांशु गर्ग और नारनौल की अंजली ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

पूर्वांशु गर्ग ने 500 में 500 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। पूर्वांशु पिहोवा के टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। पूर्वांशु वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

पूर्वांशु ने गणित में 100, पंजाबी में 100, सामाजिक विषय में 100, अंग्रेजी में 100 और विज्ञान में भी 100 में 100 अंक हासिल किए हैं।

पूर्वांशु के पिता राजेश गर्ग दुकानदार हैं और मां संगीता रानी गृहिणी हैं। महेंद्रगढ़ जिले गांव सिलारपुर की बेटी अंजलि ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में 500 अंक हासिल किया है। अंजलि को ऐच्छिक विषय में भी 100 में 100 अंक मिले हैं।

नारनौल के गांव सिलारपुर की बेटी अंजली पुत्री रामनरेश ने दसवीं सीबीएसई की परीक्षा में 500 में 500 अंक लेकर पूरे देश में टॉप किया है।

उसने गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी और ऐच्छिक विषय संगीत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। अंजली ने बताया कि वे न्यूरो सर्जन बनकर देश की सेवा करना चाहती है। इस उपलब्धि को लेकर अंजली के घर पर खुशी का माहौल है।

अंजली ने बताया कि एलकेजी से ही इंडस वैली स्कूल दोंगड़ा में पढ़ाई की। यहां अध्यापक पढ़ाई पर पूरा फोकस करते हैं। स्कूल से आने के बाद चार से पांच घंटे नियमित पढ़ती थी।

जो समस्या होती थी उसे स्कूल में समझ लेती थी। बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। पढ़ाई से ऊबने पर म्यूजिक सुन लेती थी। कई बार मां के साथ काम में हाथ बता देती थी।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Share
Published by
Anila Bansal

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago