Categories: कुछ भी

हरियाणा को मिलने वाला है बेटियों का ये शानदार तोहफा, करने जा रही है देश का नाम रोशन

राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार बेटों से ज्यादा बेटियां प्रदेश की झोली में ज्यादा पदक डालने के लिए बर्मिंघम रवाना हो रही हैं। प्रदेश के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों ने बर्मिंघम का टिकट कटाया है।

इनमें अकेले हॉकी में प्रदेश की नौ महिला खिलाड़ी देश को पदक दिलाने को जद्दोजहद करेंगी तो पांच महिला पहलवान भी अपनी धाक जमाने को पूरी तरह से तैयार हैं।

हरियाणा की छोरियां राष्ट्रमंडल में नया रिकॉर्ड कायम करने को लालायित हैं। महिला हॉकी टीम में प्रदेश की नौ बेटियां देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

इनमें नेहा गोयल, सविता पूनिया, मोनिका, शर्मिला, उदिता, निशा, ज्योति, नवजोत व नवनीत सभी खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते देश को जीत दिलाने की क्षमता रखती हैं।

वहीं कुश्ती में प्रदेश की पांच पहलवान इस बार अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सोना जीतने को तैयार हैं। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक, पूजा गहलावत व पूजा सिहाग फार्म में हैं।

विनेश व साक्षी के पास अपना रुतबा बनाए रखने का अच्छा मौका है। इसके साथ ही कुश्ती में भी पांच पहलवान अपना दमखम दिखाकर देश की झोली को पदकों से भरने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं।

इसके साथ ही एथलीट सीमा पूनिया, शिल्पा रानी, मनप्रीत कौर अपने बेहतर प्रदर्शन से देश को पदक दिलाएंगी। सीमा जहां डिस्कस थ्रो, शिल्पा भाला फेंक व मनप्रीत शॉट पुट में शानदार तैयारी करके गई हैं।

इसके साथ ही मुक्केबाज नीतू और जैसमीन भी अपने मुक्कों के दम पर प्रदेश को पदक दिलाएंगी।
क्रिकेटर शेफाली वर्मा, जूडो खिलाड़ी सूचिका तरियाल, साइकिलिंग में मीनाक्षी व मयूरी भी पदक की प्रबल दावेदार है।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago