Homeकुछ भीखुशखबरी: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए...

खुशखबरी: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने चालू की ड्राइविंग ट्रेनिंग

Published on

चंडीगढ़, 5 अगस्त – मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार के सहयोग से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करनाल में चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण किया गया है। नए बस अड्डे के नजदीक लगभग 9.25 एकड़ भूमि पर बने ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल इस संस्थान को प्रदेश की जनता को समर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाएं लोगों की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना जरूरी है जिसमें यह संस्थान अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चालक पूरी तरह से ट्रेंड होंगे जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पहला चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान होगा। संस्थान बनने से करनाल सहित पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, पानीपत तथा सोनीपत के चालकों के लिए प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध होगी।

इस संस्थान में दुपहिया, चौपहिया लाइट व हैवी वाहनों की ड्राइविग के प्रशिक्षण व टैस्ट लिए जाएंगे। जिनकी अवधि 2, 4 और 6 महीनों की होगी। आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के जरिए प्रशिक्षण लेने वाले की छोटी-छोटी गलती चैक करके उसे सुधारा जाएगा और टैस्ट पास करने के बाद एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यहां सभी प्रकार की गाड़ियों की पासिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके साथ स्मार्ट क्लास रूम, मेल व फीमेल इंस्ट्रक्टर, कैंटीन, होस्टल तथा वर्कशॉप की भी व्यवस्था होगी। संस्थान परिवहन विभाग व होंडा कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किया जाएगा। चालकों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं संस्थान में उपलब्ध रहेंगी।

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...