अब नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब के लिए भारी नहीं पड़ेगा और सफर भी जल्दी कट जाएगा। हाइवे पर सफर के दौरान आपको बार-बार टोल पर न तो रुकना होगा और न ही टोल टैक्स देने की ज़रूरत पड़ेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अब हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित हो जाएगी, जबकि स्थानीय लोगों को अब टोल नहीं देना होगा।
अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा।
घोषणा के मुताबिक आने वाले 3 महीनों में देश में टोल प्लाजा की संख्या कम हो जाएगी। नये नियम के मुताबिक अब 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी अन्य टोल प्लाजा बंद कर दिए जाएंगे। दरअसल, सरकार हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ाकर टोल से आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रही है। वहीं टोल प्लाजा के पास रहने वालों की हमेशा मांग रहती है कि उन्हें टोल में राहत दी जाए, क्योंकि स्थानीय होने के कारण उन्हें लगातार यात्रा करनी पड़ती है।
नितिन गडकरी ने कहा कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है, जबकि वह आसपास ही रहते हैं। इस समस्या के समाधान पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को टोल नहीं देना होगा। उन्हें एक पास दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वह हाईवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…