पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी के बाद अब पंचकूला से भी एयरपोर्ट जाने के लिए बेहद ही सस्ते में शटल बस सेवा की शुरूआत की जा रही है। इस बस सेवा से काफी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ में एयरपोर्ट शटल बस सेवा बेहद सफल रही है। लोगों द्वारा इस बस सेवा का काफी संख्या में लाभ लिया जा रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जाने के लिए पहले लोगों के पास या तो टैक्सी सेवा का विकल्प था या फिर लोगों को अपने निजी वाहन से जाना पड़ता था। ये दोनों ही सेवा लोगों को महंगी लगती थी। पंरतु जब से चंडीगढ़ में शटल बस सेवा का संचालन आरंभ हुआ है, तब से लोगों को काफी राहत मिली है और उन्होंने इस बस सेवा की सराहना भी की है।
चंडीगढ़ में यह प्रयोग सफल होने के बाद अब इसका विस्तार किया जा रहा है और इसके लिए सबसे पहले हरियाणा के पंचकूला शहर का चयन हुआ है। बताया गया है कि चंडीगढ़ अंडरटेकिंग द्वारा इस सेवा का तेजी से विस्तार किया जाएगा। पंचकूला के बाद इसका दायरा अन्य शहरों तक भी बढ़ाए जाने की संभावना है। फिलहाल जल्द ही पंचकूला से यह सेवा आंरभ होने जा रही है। जिसके बाद पंचकूला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचना ना केवल आसान होगा, बल्कि उसका खर्चा भी काफी कम होगा।
अधिकारियों ने बताया कि, अभी तक शटल बस सर्विस को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बस सर्विस को पंचकुला से भी शुरू करने की काफी डिमांड थी। जिसके कारण सेवा में विस्तार किया गया। सीटीयू ने ऑनलाइन बस रिजर्वेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एक हेल्प डेस्क भी बनाया है। इस सेवा को शुरू करने का मकसद एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
अधिकारियों के अनुसार, सुबह 4:20 पर आईएसबीटी-17 से पहली बस शुरू होगी और रात को 12:55 बजे एयरपोर्ट के लिए आखिरी बस मिलेगी। बसों में सीट बुकिंग के लिए एयरपोर्ट पर एक सीटीयू सर्विस काउंटर भी खोला गया है। इन काउंटर पर पैसेंजर शटल बस सर्विस समेत लंबी दूरी वाली इंटर-सिटी बसों की जानकारी भी ले सकते हैं। इन जगहों पर यात्री शटल बस सर्विस के संबंध में अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।
हैरत की बात तो यह है कि इन बसों का किराया इतना कम है, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। महज 100 रुपए में यह बस लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी। हर स्टॉप से सवार होने वाले यात्री के लिए यही किराया तय किया गया है। कुल मिलाकर इस एयरपोर्ट शटल बस सेवा का लाभ काफी संख्या में लोगों को मिलेगा। जैसे जैसे इस सेवा का दायरा बढ़ेगा, वैसे वैसे लोगों की सुविधा भी बढ़ेगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…