Haryana Roadways Strike: अगर आप घर से यात्रा पर निकलना चाहते हैं तो ठीक से विचार कर लें, क्योंकि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी है। सोनीपत में रोडवेज चालक की थार गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के आरोपितों को अभी तक गिरफ्तार न करने और मृतक चालक के बेटे द्वारा आत्महत्या से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारी बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। अब उन्होंने आज भी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और परिवहन निदेशक वीरेंद्र दहिया के साथ बैठक में मांगें पूरी न होने से नाराज हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा माेर्चा ने हड़ताल को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। वीरवार को साझा मोर्चा द्वारा आहूत हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में बस सेवाएं प्रभावित रहीं। करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, सिरसा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल सहित विभिन्न स्थानों पर नाममात्र बसें चलने से यात्री परेशान रहे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सोनीपत में रोडवेज चालक की हत्या बेहद दुखद है। चालक के हत्यारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। विभाग द्वारा चालक के परिवार को सहायता देने के निर्देश दे दिए गए हैं। मृतक ड्राइवर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। पूरा भरोसा है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…