चरखी दादरी जिले के गांव मिसरी के किसान परिवार में जन्मी बेटी भारती की उपलब्धि पर सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। मिसरी गांव की बेटी भारती ने एक ऐसी मिशाल कायम की है जो महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। भारती का दिल्ली डीटीसी में ड्राइवर के पद पर चयन हुआ है।
भारती ने बताया कि आज के आधुनिक युग में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। भारती ने बताया कि ड्राइविंग में रूचि बचपन से ही रही है और मोटर साईकिल से लेकर बस तक चलाने का काम किया है। उसने बताया कि अगर मन में दृढ़ संकल्प हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
मां संतोष ने बताया कि बेटी ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिससे ओर बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मेरी पांच लड़कियां है और लड़का नहीं है। संतोष ने बताया कि लड़का लड़की में कोई अंतर नहीं है और सभी को अपनी बेटियों को बेटों के समान शिक्षित करते हुए कामयाब करना चाहिए।
ग्रामीण राजेश काकराण ने बताया कि आज बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है कि गांव की बेटी भारती ने एक ऐसी मिशाल कायम की है जो सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। भारत की बेटियों ने विश्व में अपना परचम लहराया है चाहे वह कुश्ती खिलाड़ी गीता बबीता की बात हो चाहे अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बात हो। बेटियां लगातार नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है जो बहुत ही गर्व की बात है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…