दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। फरीदाबाद शहर में एक 50 साल की महिला एक 26 साल के युवक को लेकर फरार है। इसको लेकर शहर में चर्चा और मजे लेकर एक-दूसरे को लेकर जानकारी दे रहे हैं।
युवक बालिक है, इसके बावजूद परिजनों ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि 50 वर्षीय महिला ने 26 वर्षीय युवक हनी का बहकाया और फिर अपने साथ लेकर फरार हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि कि युवक के साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है, इसलिए पुलिस उसकी तलाश करे। शिकायत के बाद पुलिस जुटी जांच में
फरीदाबाद के संवाददाता के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला 26 वर्षीय युवक को लेकर फरार हो गई। युवक के स्वजन ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
एनआइटी क्षेत्र में रहेन वाले हरिन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे हनी की उम्र 26 साल है। अंजू नाम की महिला का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि उसने हनी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया और उससे पैंसे ऐंठती है। 22 अप्रैल को अंजू के बहकावे में आकर हनी घर चला गया था। 31 मई को वह वापस लौटा। दिनभर बातें करके फंसाया युवक को
परिजनों का कहना कि आरोपित महिला दिनभर हनी से फोन पर बात करती है। 23 जून को हरिन्द्र सिंह और उनकी पत्नी गुरुद्वारे गए थे। लौटे तो घर पर बेटा नहीं मिला। वे काफी समय से उसकी तलाश कर रहे थे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…