Homeकुछ भीराज्यमंत्री शर्तनलाल कटारिया ने लिया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम में...

राज्यमंत्री शर्तनलाल कटारिया ने लिया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम में भाग,कहा ग्रामीण विकास क्षेत्र है सरकार की प्राथमिकता

Published on

केंद्रीय जल शक्ति तथा सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री शरतनलाल कटारिया ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना’ के अंतर्गत किसानों को 19 हजार करोड़ रूपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुनः स्पष्ट संदेश दिया है कि किसान हित उनकी प्राथमिकता है।

उल्लेखनीय है कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना’ के अंतर्गत किसानों को 19 हजार करोड़ का रूपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरण किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रत्नलाल कटारिया ने भी कार्यक्रम भाग लिया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना’ को कारगर रूप से क्रियान्वित कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत देशभर में 10 करोड़ 75 लाख किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना को और अधिक विस्तार देने की दिशा में पात्र किसानों को पंजीकृत किया जा रहा है।

नई दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना’ के कार्यक्रम में भाग लेते हुए केंद्रीय जल शक्ति तथा सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया।

अनुमानित रूप से 14 करोड़ 50 लाख किसान इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होंगे।पूरे देश मे केवल पश्चिम बंगाल राज्य मे यह योजना लागू नही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रत्नलाल कटारिया ने कहा कि ग्रामीण विकास केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

वर्ष 2014 से पूर्व केंद्र की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार द्वारा वित्तिय आयोग की संस्तुति पर 02 लाख 50 हजार ग्राम पंचायतों को 65,000 करोड रुपए प्रदान किए गए थे।

जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 15 वें वित्त आयोग की संस्तुति पर पर ग्राम पंचायतों के लिए 2,36,850 करोड रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के निकायों में स्वास्थ्य के लिए 70 हजार करोड़ की संस्तुति की गई है। इसमें लगभग 43 हजार करोड रूपये का ग्रामीण क्षेत्रों के निकायों में व्यय किया जाएगा।

‘स्वामित्व योजना’ के अंतर्गत 1,47,000 व्यक्तियों को उनका स्वामित्व अधिकार दिया जा चुका है। केद्र सरकार ने 1,25,000 किलोमीटर ग्रामीण सडकों के लिए 80,250 करोड रुपए की स्वीकृति दी हुई है।

किसानों की आय को दोगुणा किए जाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी योजनाबद्ध रूप से कार्य कर रहे हैं।कृषि क्षेत्र की आत्मनिर्भरता की दिशा में आधारभूत ढांचा विकास विकास के लिए 01 लाख करोड़ रूपये का पैकेज भी दिया गया है।

इसके अतिरिक्त मत्स्य पालन के लिए 20 हजार करोड़ रूपये, पशुपालन के लिए 15 हजार करोड़, हर्बल कृषि के लिए 04 हजार करोड़ रूपये व खाद्य प्रसंस्करण के लिए 10 हजार करोड रूपये प्रदान किए गए हैं। देश में प्रथम बार प्रारंभ की गई किसान रेल योजना के अंतर्गत 100 रेलगाडियां संचालित की जा रही हैं।किसानों के कल्याण की दिशा में ही ‘प्रधानमंत्री किसान पैंशन योजना’ व ‘प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’ प्रारंभ की गई।

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...