मजदूरी का काम करने वाली हांसी की बेटी वर्षा बुमरा ने अपनी कला के जोहर से मुंबई में तहलका मचाते हुए सुपर मॉमस का खिताब जीता। कहते हैं कि जब कड़ी मेहनत से कुछ हासिल करने की तमन्ना हो तो वह कुछ भी कर सकता है। वैसे ही वर्षा ने कड़ी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई।
जी टीवी पर धमाल मचाने वाले डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपरमॉम’ का ये प्रोग्राम बेहद धमाकेदार रहा। बता दें कि इस सीजन की विनर मिल गई हैं। हांसी शहर की वर्षा बुमरा ने इस सीजन में जीत दर्ज की है। वर्षा मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पति एक दिहाड़ी मजदूर हैं। वर्षा बुमरा आज हांसी पहुंचेंगी। हांसी के लोगों ने उनके स्वागत के लिए तैयारी कर रखी है।
हांसी की जिन सड़कों और गलियों में कभी लोगों ने वर्षा को मजदूरी में पति का साथ निभाते हुए देखा था अब वही लोग उन्हें ट्रॉफी उठाते देख रहे हैं। वर्षा ने हर एपिसोड में पूरी शिद्दत के साथ परफॉर्म किया और उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा हर मोड़ पर उन्हें गाइड कर रही थीं, जिसकी बदौलत वो ये सीजन जीत पाईं।
ट्रॉफी के साथ वर्षा ने 10 लाख रुपये की राशि भी अपने नाम की है। इसके अलावा उन्हें कई असाइनमेंट भी मिलने वाले हैं। दर्शकों ने वर्षा को जमकर सपोर्ट किया और झोली भरकर वोट दिए। वर्षा के पति नितिन अनाज मंडी में मजदूरी करते हैं। वर्षा को अपने पति का सपोर्ट ही था जो वो इस मुकाम पर पहुंची। बता दें कि वर्षा ने किसी तरह की डांस ट्रेनिंग नहीं ली है। मजदूरी के बाद घर लौटकर वर्षा यूट्यूब से अपनी डांस की प्रैक्टिस करती थी।
वर्षा ने 2015 में नितिन से शादी की। उनका बेटा गरिशन अभी 5 साल का है। अपने बेटे की परवरिश के लिए वर्षा ने मजदूरी चुनी। डांस के लिए बचपन का जो प्यार था वो शादी के बाद भी बरकरार रहा। उनके पति ने भी वर्षा के इस सफर में उनका साथ दिया। हांसी की जनता वर्षा बुमरा का यहां पहुंचने पर इंतजार कर रही है, ताकि उसका स्वागत किया जाए।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…