Categories: कुछ भी

दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो को केंद्र से मिली मंजूरी, हरियाणा में जल्द दौड़ेगी मेट्रो

हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्दी ही प्रदेश में डोमेस्टिक एयरपोर्ट और रैपिड मेट्रो रेल की सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और केंद्र सरकार की बैठक के दौरान रक्षा और रेल मंत्रालय ने इन दोनों ही प्रोजेक्ट पर सहमति दे दी है। केंद्र की सहमति के बाद अब जल्द ही दोनों ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।


हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट और करनाल दिल्ली के बीच रैपिड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मंजूरी मिल गई है। अनिल विज ने चंडीगढ़ में संबंधित अधिकारियों के साथ भी बैठक की और उन्हें जल्द से जल्द औपचारिकताओं को पूरी कर सुविधाओं को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली का नाल रैपिड रेल ट्रांसिट सिस्टम आरआरटीएस को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब हरियाणा रैपिड रेल प्रोजेक्ट को गति मिली है। रैपिड रेल हाईवे के किनारे चलेगी। रैपिड मेट्रो के शुरू होने से करनाल से दिल्ली का सफर मात्र 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यात्रियों को इसके लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। हर 6 से 10 मिनट के बीच एक ट्रेन स्टेशन पर पहुंचेगी। रैपिड ट्रेन में एक बार में ढाई सौ से अधिक लोग सफर कर पाएंगे।



17 मेट्रो स्टेशनों का होगा निर्माण


रैपिड ट्रेन के शुरू होने से सोनीपत, पानीपत और करनाल की लोगों को काफी अधिक फायदा होगा। प्रदेश की राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। दिल्ली और करनाल के बीच में कुल 17 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इसमें करनाल जिले में 3 स्टेशन होंगे। केंद्र की मंजूरी के बाद अब जल्द ही प्रदेश में मेट्रो के प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago