हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का प्रत्येक शनिवार और बुधवार आयोजित होने वाला जनता दरबार प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा के मद्देनजर आगामी आदेशों तक नहीं लगाया जाएगा।
शुक्रवार को राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिस कारण अब गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार नहीं लगेगा। चुनावों के उपरांत ही जनता दरबार दोबारा आरंभ किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अनिल विज द्वारा प्रत्येक शनिवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार आयोजित कर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुना जाता है। इसी प्रकार अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए उनके द्वारा प्रत्येक बुधवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है।
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…