हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों व किसान आंदोलन के परिणामस्वरूप हरियाणा में परिस्थितियों के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को अवगत करवाया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद रहे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सोमवार को नई दिल्ली में केद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ बैठक की।
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री के निवास पर लगभग डेढ घंटे चली इस महत्वपूर्ण बैठक में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों व किसान आंदोलन के परिणामस्वरूप हरियाणा में
परिस्थितियों के संदर्भ गहन विचार विमर्श हुआ।
बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि काफी समय के बाद उनकी केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ उनकी बैठक हुई है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि कोविड-19 के नियंत्रण के लिए हरियाणा प्रदेश में किए गए व्यापक प्रबंधों व संभावित चुनौतियों तथा किसान आंदोलन के परिणामस्वरूप हरियाणा में परिस्थितियों के संदर्भ अवगत करवाया गया। भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संदर्भ में भी विचार विमर्श हुआ।
हिसार के घटनाक्रम के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर ने कहा कि कोविड-19 के उपचार के लिए निर्मित अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध तो नहीं किया जाना चाहिए और इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सहमत हुए है।
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के हुई बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…