आज के दौर में शिक्षा ग्रहण करना बहुत आवश्यक हो गया है। बिना शिक्षा एक अच्छे भविष्य की कल्पना करना मुश्किल है। ऊपर से अच्छे स्कूलों में पढ़ाना उतना ही मुश्किल हो गया है। गरीब बच्चा महंगे स्कूल की फीस nhi भर सकता और सरकारी स्कूलों की हालत से तो सभी भली भांति परिचित हैं। पर आज हम आपको कहानी बताने जा है एक बारहवीं कक्षा की छात्रा की जोकि पढ़ाई करने के साथ साथ ठेला भी लगती है पर क्यों आइए जानते है…
स्कूल के बाद बेचती है मूंगफली
केरेल के चेरथला की रहने वाली 12वीं क्लास की विनीशा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में छाई है। दरअसल इनके फेमस होने की दास्तान एक ठेली है। जी हां इनका स्कूल 4 बजे खत्म होता है और ये स्कूल से आने के बाद शाम 4:30 बजे से 8 बजे तक अपने ही स्कूल के बाहर मूंगफली बेचती है।
हर दिन का पढ़ाई, कमाई और काम
8 बजे तक मूंगफली बेचने के बाद वो अपने घर चली जाती है और पढ़ाई करती है इसी के साथ वो अपने घर का काम भी निपटती है। फिर हर रोज ऐसे ही मेहनत में काटती है। मूंगफली बेचने के कारण लोग विनीशा का मजाक भी उड़ते है कई भद्दे नामों से उन्हें चिड़ाते है लेकिन विनीशा इन सब कुरीतियों को नजर अंदाज करके अपने काम को करती हैं।
क्या है वजह जिसके कारण लगाती है मूंगफली की ठेली?
लेकिन अब सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है जिसके कारण विनीशा को ये काम करना पड़ रहा है? दरअसल विनिशा की मां भी मूंगफली बेचने का काम किया करती थी। लेकिन काम के समय घंटों खड़े रहते-रहते उनके पैरों में तकलीफ हो गई। इसलिए अब विनिशा ने अपनी मां का ये काम संभाल लिया।
घर चलाने के लिए लगाती है मूंगफली की ठेली
विनीशा के पिता भी ज्यादा अच्छा नहीं कमा पाते क्योंकि वो एक मजदूर है और हाल ही में बड़ी बहन की शादी हुई जिसके कारण उनके घर के ऊपर भारी कर्जे का बोझ है। यहां तक की वीनीशा को पढ़ाने तक का पैसा भी उनके घर के पास नही है। तो बस अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए वीनीशा ने घर का सारा कार भार अपनी जिम्मेदारी पर ले लिया और मूंगफली की ठेली चला रही है। इससे उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है।
प्रेरणा की मिसाल है वीनीशा
वीनीशा को अपने ही सहपाठियों से जिल्लत झेलने को भी मिली है वो वीनीशा का मजाक उड़ाते है लेकिन वीनीशा गर्व महसूस करती है की वो इस काबिल है एक बिजनेस कर रही है अपने घर का खर्चा चला रही है। और उन लोगो को प्रोत्साहित भी करती है जो गरीबी के कारण हार मान लेते है। उनका कहना है जीवन में सब कुछ संभव है बस मेहनत करते रहना चाहिए।