देश में रेलवे को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। आज भी ऐसे कई रूट हैं जहां इलेक्ट्रिक इंजन के बजाए डीजल इंजन को ही चलाया जाता है लेकिन अब इन रूट को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। हाल ही में सीकर से पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को चलाया गया है। वहीं हरियाणा के हिसार से मुंबई का पूरा रूट भी इलेक्ट्रिक कर दिया गया है।
मुंबई से हिसार जाने वाले दुरुंतों में अब इंजन बदलने की जरूरत नहीं है। सीकर में भी इस इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्वागत हो चुका है। सीकर पर लोको पायलट का जोरदार स्वागत किया गया था। ऐसे में अब ट्रेनों को रफ्तार भी मिल पाएगी। आइए जानते हैं
हाल ही में सीकर से पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को चलाया गया है। ये ट्रेन मुंबई से हिसार के लिए चलने वाली दुरुंतों ट्रेन है। इस ट्रेन को शाम 4 बजे हिसार के लिए रवाना किया गया। मुंबई से हिसार का पूरा रूट अब इलेक्ट्रिक कर दिया गया है। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। मुंबई से हिसार के लिए चलने वाली ट्रेन का जयपुर में इलेक्ट्रिक इंजन बदलना पड़ता था और ट्रेन में डीजल इंजन लगाया जाता था। लेकिन अब पूरे रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ही ट्रेन चलाई जाएगी।
बता दें कि ये दुरुंतों ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को चलाई जाती है जो 3.40 पर मुंबई से सीकर आती है। वहीं 5 मिनट के बाद ये ट्रेन हिसार के लिए रवाना होती है। वहीं ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को हिसार से रवाना होती है और दोपहर 2.30 बजे सीकर आती है। 5 मिनट के बाद ये ट्रेन मुंबई के लिए रवाना हो जाती है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…