आज लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। कोई भी क्षेत्र क्यों न हो लड़कियां हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। हर क्षेत्र में लड़कियों ने अपनी अलग पहचान बना ली है। वहीं अब हरियाणा की एक होनहार बेटी भी कई लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। इस होनहार बिटिया का नाम अंजू है जो हरियाणा की सबसे युवा सरपंच बन चुकी हैं।
अंजू को महेंद्रगढ़ के खुडाना गाँव का सरपंच बनाया गया है। आज अंजू ने वाकई कमाल कर दिया है। पूरा परिवार अंजू की इस सफलता से बेहद खुश है। हालांकि इस सफलता के लिए अंजू ने भी कड़ी मेहनत की है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली अंजू को गाँव खुडाना का सरपंच बनाया गया है। अंजू ने अपनी प्रतिद्वंदी को 244 वोटों से मात देकर ये जीत हासिल कर ली है। खास बात तो ये है कि अंजू हरियाणा की सबसे युवा सरपंच बन चुकी हैं। उनकी उम्र 21 वर्ष 18 दिन है। वहीं इससे पहले ये सबसे युवा सरपंच फ़तेहाबाद की शिवानी पाठक थी। वहीं अंजू जिस गाँव की सरपंच बनी हैं उस गाँव में किसी महिला को पहली बार सरपंच बनाया गया है। इस गाँव की आबादी 10 हज़ार बताई जाती है। साथ ही ये गाँव राजनीति में भी विशेष महत्व रखता है।
अंजू इस समय बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वहीं अंजू का पूरा परिवार उन पर गर्व कर रहा है। अंजू ने भी कहा है कि वे गाँव के विकास के लिए कई अहम मुद्दों पर काम करने वाली हैं। गाँव में साफ सफाई, साफ पीने का पानी जैसी सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जाने वाला है। गाँव वालों को भी अंजू से काफी उम्मीद हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…