Homeकुछ भीफेरे लेते लेते दुल्हन को हुआ पंडित से प्यार, फिर पंडित के...

फेरे लेते लेते दुल्हन को हुआ पंडित से प्यार, फिर पंडित के संग हुई फरार

Published on

हिंदू धर्म में शादी का मतलब 7 जन्मों का साथ होता है। एक बार किसी के साथ 7 फेरे ले लिया तो उस रिश्ते को सात जन्मों तक निभाने का वादा करते हैं। विवाह हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में एक होता है। विवाह के दौरान पंडित कई सारी रस्में और मंत्र पढ़ते हैं। इन्ही रस्मों में लड़का और लड़की अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे लेते हैं। अब इसी सात फेरे के दौरान दुल्हन को पंडित से ही प्यार हो जाए तो क्या कहँगे। हैरान मत होइए ऐसा हकीकत में हुआ है जिसको सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। जानकारी के अनुसार ये मामला उत्तर प्रदेश के आसठ गांव से सामने आय़ा है।

बताया जा रहा है कि युवती की शादी 7 मई को बासौदा के आसठ गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी वाले दिन उसी गांव के पंडित विनोद महाराज ने युवक-युवती की शादी में मंत्र पढ़ा और सात फेरे लगवाए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित उसी गांव के ही एक मंदिर में पूजा-पाठ करता है।

शादी के बाद लड़की की विदाई हो गई और वह ससुराल चली गई। इसके तीन दिन बाद वह पहली बार मायके आई थी। उसके गांव में ही एक शादी समारोह था और घरवाले वहीं पर गए हुए थे।

उसी पंडित विनोद महाराज को इस शादी में भी रस्में पूरी करानी थी। लेकिन शादी की रस्मों के शुरू होने से पहले ही वह लापता हो गया। जब वह घर में नहीं मिला तो लोगों ने उसकी तलाशी शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने बताया कि वह युवती भी अपने घर से गायब है।

इस खबर के बाद घरवालों के होश उड़ गए, आनन-फानन में उनकी खोजबीन शुरू हो गई। लेकिन अगले दिन तक उनका कुछ पता नहीं चला।ये बेहद अजीबोगरीब मामला है जिसके बारे में सुनकर हर कोई भौचक्का है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार रोजाना कुछ न कुछ करती की रहती है।...

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत ना...

हरियाणा और पंजाब में इन दोनों हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वर्तमान में देखा जाए तो देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरा सक्रिय होता हुआ नजर रहा है। ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...