नवंबर का महीना आ गया है,ऐसे में सर्दी बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती सर्दी को देखते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय में बदल दिया है। जिसके बाद से अब सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया गया है।
वही डबल शिफ्ट वाले स्कूलों मे पहली शिफ्ट का समय सुबह के 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:40 से शाम 5:15 बजे तक रखा गया है। इसी के साथ बहुत जल्द केंद्र सरकार की सहायता से हरियाणा के सभी खंडों में 238 प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया खोले जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस के दिन की थी। जिसके बाद हरियाणा के प्रत्येक खंड में PMSRI स्कूल खोलने के लिए केंद्र मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। 27,360 करोड़ों रुपए की लागत से PMSRI स्कूल खोलने के इस प्रोजेक्ट को बनाया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2022- 23 से 2026 तक लागू किया जाएगा। ये PMSRI स्कूल अपने आसपास के अन्य स्कूलों को मार्गदर्शन और नेतृत्व करेंगें। इस PMSRI प्रोजेक्ट के तहत ही केंद्र सरकार देशभर के 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना बना रहा है।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हो रही बैठक में PMSRI स्कूल खोलने और अपग्रेड करने की बात कही। इसके अलावा स्कूलों में काबिल अध्यापक उपलब्ध करवाने की भी बात कही।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…