Homeकुछ भीइस वजह से गिरफ्तार हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना,मुरैना...

इस वजह से गिरफ्तार हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना,मुरैना की कोर्ट से मिली जमानत

Published on

हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना को आचार संहिता का उल्लंघन करनें के मामले में बुधवार को जेल की सजा सुनाई गई। जिसके बाद गुरुवार को उन्हें करीब 24 घंटे जेल में रखने के बाद मुरैना की एक कोर्ट ने जमानत देकर रिहा कर दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि मुरैना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार जब किया, जब कोर्ट में बुधवार को उनकी ज़मानत की याचिका को खारिज कर दिया। 24 घंटे जेल में बिताने के बाद कोर्ट में दुबारा गुरुवार को सुनवाई हुई, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

इसी के साथ बता दें कि ये आचार संहिता उल्लंघन का केस उन पर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुआ। जब उन्होंने चुनावी सभा धार्मिक स्थल पर आयोजित की थी।
इस वजह से उन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया, क्योंकि उन्होंने बिना किसी की अनुमति के धार्मिक स्थल करह धाम पर चुनावी सभा का अयोजन किया था।

जिसके बाद आचार संहिता के उल्लंघन की मामले को लेकर उनके खिलाफ नूराबाद थाने में केस दर्ज किया गया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद जब ये मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने करतार सिंह भड़ाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया, लेकिन वे उस वक्त कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसलिए अब वह इसी मामले में बुधवार को कोर्ट में पेश हुए थे।

उनकी लापहरवाही,अदालत में पहले पेश नहीं होने की वजह से और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बुधवार को जमानत नहीं मिल पाई थी।इसके अलावा भी उनके खिलाफ़ फरीदाबाद में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में भी केस दर्ज हैं। इसी के साथ 2019 में लोकसभा के चुनाव में हेलीकॉप्टर से प्रचार करनें की वजह से भी करतार सिंह भड़ाना सुर्खियों में आए थे।

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों...