दिसंबर का महीना आ गया है,ऐसे में सर्दी आए दिन बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती सर्दी को देखते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय में बदल दिया है। जिसके बाद से अब सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया गया है।
वही डबल शिफ्ट वाले स्कूलों मे पहली शिफ्ट का समय सुबह के 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:40 से शाम 5:15 बजे तक रखा गया है। गिरते तापमान को देखते हुए सरकार की ओर से इस आदेश का नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया था।
जानकारी के लिए बता दें हरियाणा में रोजाना रात में तापमान एक से दो डिग्री गिर रहा है। वहीं अगर हिसार की बात करें तो यहां पर बीते बुधवार मिनिमम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम मे भी 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अगर मौसम विभाग की माने तो रातें अभी और भी ज्यादा ठंडी होंगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…