Homeकुछ भीहरियाणा के बेटे ने दृष्टिहीन क्रिकेट में किया कमाल, नेत्रहीन टी-20 क्रिकेट...

हरियाणा के बेटे ने दृष्टिहीन क्रिकेट में किया कमाल, नेत्रहीन टी-20 क्रिकेट में विश्वकप जितवाने में निभाई भूमिका

Published on

हरियाणा के गांव भैंसवाल कलां के दृष्टिहीन क्रिकेटर दीपक ने एक ऐसा काम किया है, जिस वजह से वह अब पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए। दरअसल उन्होंने नेत्रहीन टी-20 क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से विश्वकप जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकारी के लिए बता दें कि दीपक ने टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 113 रन बनाए थे। जिसके बाद दीपक ने मैच के दौरान सात विकेट लेकर नेपाल को हार का स्वाद चखा दिया। इसी के साथ फाइनल मैच में भी दीपक ने बांग्लादेश के खिलाफ दो ओवर में 10 रन दिए थे। सोमवार को जब दीपक अपनी टीम के साथ बेंगलुरु से दिल्ली लौटें तो, गांव वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इतना ही नहीं नेपाल से मैच जीतने पर उन्हें मैन आफ द मैच भी घोषित किया गया। लेकिन इसके बाद दीपक को इंदौर, कोच्चि, कटक, गोवा के खिलाफ़ सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने सिर्फ़ अपनी गेंदबाजी से ही विपक्षी टीमों को धूल चटाई और टूर्नामेंट में सात विकेट लिए।

मीडिया से बातचीत करने पर दीपक मलिक ने बताया कि,”वह नौ साल से भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। वर्ष 2013 को उनका चयन भारतीय टीम में किया गया था। उनके नाम 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकार्ड दर्ज है। वह भारतीय टीम को विश्वकप और एशिया कप दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।”

इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि,” भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम इससे पहले वर्ष 2012 व 2017 में भी विश्वकप ट्राफी जीत चुकी है।”

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...