सतलुज यमुना लिंक (SYL Project) नहर के निर्माण पर पंजाब राज्य के साथ बातचीत अधूरी रहने के बावजूद हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को पानी की आपूर्ति में कम नहीं करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ताजनगरी दिल्ली में कहा कि पेयजल की जरूरतों को पूरा करना किसी भी सरकार की प्राथमिकता होती है। हरियाणा सरकार दिल्ली को जो पानी दे रही है, उस में से ज्यादातर पानी पीने के काम आता है।
प्राप्त जानकारियों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हरियाणा सरकार अपना पूरा पानी दिल्ली को दे रही है एक सवाल के जवाब में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली का पानी कम करने का कोई कारण नहीं है। हरियाणा पूरा पानी दे रहा है। भविष्य में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पानी की मांग और बढ़ेगी। अगर हरियाणा को पंजाब या किसी अन्य स्रोत से पानी मिलता है तो आने वाले समय में हरियाणा सरकार दिल्ली में अतिरिक्त पानी की मांग को पूरा कर सकेगी। सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि सभी क्षेत्रों की पानी की जरूरत को पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास सतलुज यमुना लिंक (SYL Project) के समाधान का कोई फॉर्मूला है, तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री या सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दे।
गौरतलब है कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा में राजनीतिक मैदान छोड़ दिया है। सीएम केजरीवाल ने अपने पैतृक गांव सिवानी में कुछ जमीन बेची थी। आदमपुर उपचुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि अब केजरीवाल के लिए हरियाणा में कुछ नहीं बचा है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…