हरियाणा सरकार ने 31 साल के कार्यकाल में 55वीं बार का किया अशोक खेमका का तबादला,अब इस पद को संभालेंगे अशोक

हरियाणा सरकार ने बीते सोमवार को एक बार फिर से 1991 बैच के IAS अधिकारी का तबादला कर दिया है।बता दें कि अशोक खेमका 31 साल के कार्यकाल में एक पद पर अधिक समय तक नहीं टिके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में हर विभाग में कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर पकड़ी है।

फिलहाल 22 अक्तूबर 2021 से वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन अब उन्हें तबादले के बाद से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से हटाकर अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। हर बार की तरह इस बार भी उन्हें
महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी न देकर खुड्डेलाइन की नियुक्ति दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार ने खेमका के अलावा चार HCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्त के भी आदेश जारी किए हैं।

चार HCS अधिकारियों के तबादले इस प्रकार हैं

रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र शर्मा को कलायत में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बनाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कैथल व कुरुक्षेत्र के संपदा अधिकारी मयंक भारद्वाज को रेवाड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमित कुमार-।। को रादौर में उपमंडल अधिकारी

रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मानव मलिक को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में जांच अधिकारी

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago