अगर आप निडर है और कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं।लेकिन आपकों कोई जगह नहीं मिल रही है, तो आपको हरियाणा की इन भूतिया और डरावनी जगहों पर जरूर जाना चाहिए। ये रहीं लोकेशन –
होंद चिल्लर
होंद चिल्लर हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्थित है, यहां पर किसी समय में नरसंहार हुआ था। इसलिए अब ये जगह नरसंहार के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान समय में ऐसा माना जाता है कि, यहां पर अब तक उन मरे हुए लोगों की आत्मा भटक रही है, जिनका नरसंहार हुआ था।
हरियाणा की बावड़ी
ये बावड़ी हरियाणा के रोहतक जिले में बनी हुई है, यह बावड़ी होंटेड प्लेस मानी जाती है। इसके अलावा इसका दूसरा नाम चोरों की बावड़ी भी है। इसी के साथ अब तक यहां पर कई कंकाल भी पाए जा चूके है। इसी कारण से यहां पर जाना सख्त मना है।
संगोही गाँव
संगोही गाँव हरियाणा के करनाल का एक गांव है, इस गांव को बेहद खतरनाक माना जाता है। यहां पर रात में जाना तो दूर लोग यहां पर दिन में जानें से डरते हैं। इस जगह के हांटेड होने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं।
चरखी दादरी
हरियाणा की डरावनी जगहों में से एक चरखी दादरी भी है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर एक प्लेन क्रैश हुआ था,और अब यहां पर उन लोगो की आत्मा घूमती है, जो प्लेन क्रैश मे मरे थे।
असीगढ़ दुर्ग
हरियाणा की हॉन्टेड जगहों में असीगढ़ दुर्ग को भी शामिल किया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि ये जगह इतनी डरावनी हैं कि यहां पर लोग रात में आने से डरते हैं। इसलिए यहां पर सूरज डलने के बाद कोई नहीं जाता।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…