आज के समय में आए दिन ऐसे बहुत से मामले देखने को मिल रहें हैं, जिसमे कुछ पाखंडी बाबा आस्था और धर्म के नाम पर लड़कियों और महिलाओं के साथ गलत काम कर रहे हैं। जैसे अभी हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें हरियाणा का जलेबी बाबा भोली भाली लड़कियों और महिलाओं को आस्था के नाम पर अपनी हवस का शिकार बनाता था।
वैसे इस ढोंगी बाबा ने तंत्र-मंत्र और आध्यात्म के नाम पर शहर में अपनी एक दुकान सजा रखी थी, लेकिन वह इस दुकान की आड़ में कुछ और ही कर रहा था। इस जलेबी बाबा ने एक दो लड़कियों को नहीं बल्कि सौ से ज्यादा लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बता दें कि जो लड़कियां इस बाबा की हवस का शिकार बनती थी, उन्हें खुद ही इसका पता नहीं चलता था। क्योंकि वह रहस्यमयी सम्मोहन करनें में माहिर था।
ये जलेबी बाबा भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फसाने के लिए भूत- प्रेत का ड्रामा करता था। अपने इस जूठे ड्रामे के बाद वह लड़कियों को नशीली चीज़ पिलाकर या खिलाकर बेहोश करता था। लड़कियों की इस बेहोसी का फ़ायदा उठा कर वह उनके साथ रेप करता था। अपने रेप करने के दौरान ही वह उन बेचारी लड़कियों का विडियो भी बना लेता था। एक बार जो लड़की उसके चंगुल में फस जाती थीं,वह बार-बार रुसवा होती थी।
जानकारी के लिए बता दें कि इस ढोंगी जलेबी बाबा का नाम बिल्लूराम, उर्फ बाबा अमरपुरी, उर्फ जलेबी बाबा हैं।
यह हरियाणा के टोहाना का रहने वाला है। नाबालिग लड़कियों के साथ- साथ महिलाओं का यौन शोषण करने, उनकी अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के जुर्म में अदालत ने इस जलेबी बाबा को 14 साल की कैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…