हरियाणा की एक ऐसी झील जो है लोगो के खून की प्यासी, यहां जानें क्या हैं इस खूनी झील का रहस्य

हमारे हरियाणा में देखने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं, जिनमें से कुछ जगह प्राकृतिक है तो कुछ जगह मनुष्य द्वारा निर्मित है। वैसे प्रकृति की खूबसूरती की अपनी ही बात होती है प्रकृति की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ इस तरह मोहित करती है कि वह सब कुछ भूल जाते हैं।

एक तरफ़ जहां प्रकृति की खूबसूरती अपनी तरफ मोहित करती है वहीं दूसरी तरफ यह खूबसूरती लोगों की जान भी ले लेती है। जैसे हरियाणा की अरावली की पहाड़ियों में बसी खूनी झील, जो दिखने में जितनी सुंदर हैं, वह जान के लिए उतनी ही जानलेवा है। माना जाता है कि यह खूनी झील बरसों से लोगों के खून की प्यासी है।

इस खूनी झील की रहस्यमई कहानी सुनकर आज भी लोगो की रूह कांप जाती हैं। एक तरफ़ ये झील लोगो के लिए एक कुदरत का करिश्मा हैं, वहीं दूसरी ओर ये झील लोगो के लिए किसी अभिशाप से भी कम नहीं है। लोग इस झील को देखने से पहले सौ बार सोचते हैं, क्योंकि एक बार जो इस झील में चला जाता है वो कभी लौट के वापस नहीं आता।

अरावली की पहाड़ियों में बसी ये खूनी झील बरसों से सैकड़ों लोगो को अपनी प्यास का शिकार बना चुकी है। इस झील में मरने वाले लोगों का रहस्य आज तक कोई भी नहीं समझ पाया हैं। इस झील को अब Death Valley के नाम से जाना जाता है।

यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि, साल 1990 तक अरावली की पहाड़ियों में बीना किसी रोक टोक के खूब खनन होता था। लेकिन साल 1991 में हरियाणा सरकार ने यहां पर होने वाले खनन पर रोक लगा दी। सरकार द्वारा रोक लगाने के बाद यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा खदाने भूजल को छू गई।

जिसके कारण यहां प्राकृतिक रूप से नीले रंग के पानी का एक फुहारा बन गया, इस फुहारे ने धीरे-धीरे एक विशालकाय झील का आकार धारण कर लिया। बता दे कि ये खूनी झील भी 7 खदानों का ही एक संग्रह है। इस झील में अब तक 100 से भी ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

फरीदाबाद जिला प्रशासन ने इस झील में नहाने पर प्रतिबंध भी लगा रखा है, लेकिन कुछ लोग सरकार के इस आदेश को नजरंदाज करते हैं और मौत का शिकार हो जाते हैं।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

3 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 month ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago