बीते कुछ दिनों से हरियाणा का मौसम बिगड़ा हुआ था। इसी बिगड़ते मौसम के चलते आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिलीं। इन जिलों में भिवानी, जींद, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत,कुरुक्षेत्र और रोहतक शामिल हैं।
मौसम वैज्ञानिक मदन लाल खिचड़ के अनुसार, 29 जनवरी तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही परिवर्तनशील रहेगा।
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 और 27 जनवरी को भी बदल छाए रहने तथा उत्तर हरियाणा के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 28 और 29 जनवरी को बिजली गरजने के साथ बुदाबंदी होने की संभावना है।
इसी के साथ बता दें कि कुछ दिनों पहले हरियाणा के हिसार जिले में पारा इस क़दर था कि मानो बर्फ की चादर सी बिछ गई हैं। इतना ही नहीं दिन के समय तो तापमान में गिरावट रहती हैं, लेकिन रात के समय तापमान बढ़ जाता हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आज यानि कि मंगलवार को सिरसा में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा, इसी के साथ हिसार में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बालसमंद मे 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज़ किया गया।आने वाले दिनों में जहां एक तरफ़ पारा से छुटकारा मिलेगा वहीं ये बारिश गेहूं और सरसों की फसल के लिए भी अच्छी साबित होगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…