Categories: ख़ास

हरियाणा के पुलिस अधिकारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होंगे सम्मानित,इनमें से एक को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

26 जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस के दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन्हीं 14 पुलिस अधिकारियों मे से एक अधिकारी को तो राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं बाकि के 13 पुलिस अधिकारियो को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि,”अमिताभ सिंह ढिल्लों को अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।” बता दें कि अमिताभ सिंह ढिल्लों पुलिस महानिरीक्षक हैं।

इनके साथ ही सतेंद्र कुमार गुप्ता आईजीपी (करनाल रेंज) करनाल, बी सतीश बालन आईजीपी (STF), वीरेंद्र कुमार विज डीसीपी (EAST) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह डीएसपी (CID) नई दिल्ली, राजकुमार रंगा एसीपी पंचकूला, हरि किशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश कुमार सब-इंस्पेक्टर (SI) अंबाला,

दिनेश सिंह एसआई प्रथम आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, नरेश कुमार एसआई रोहतक, देवेंद्र कुमार एएसआई पानीपत, राम पाल ईएएसआई (CID) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ओआरपी एएसआई हिसार और सुनील कुमार हेड कांस्टेबल पंचकूला को अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि,”हमारे 14 अधिकारियों का इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना पूरे हरियाणा पुलिस के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।”

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

4 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

5 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago