करीब 4 साल बार शाहरुख खान बड़े पर्दे पर अपनी पठान मूवी के साथ नजर आ रहे है। ये मूवी रिलीज होने से पहले काफी विवादों में घिरी रही। इस मूवी को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड भी काफी चलाया गया लेकिन सिनेमा घरों में रिलीज होने के बाद मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया है। आपको बता दे पठान मूवी ने पहले दिन ही 55 करोड़ का धासु ओपनिंग का कलेक्शन किया है। वही दूसरे दिन भी 68 करोड़ रुपए की कमाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
फैंस पठान मूवी की काफी तारीफ कर रहे है, यही वजह है की फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे लेकिन आग की तरह एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे देख फैंस खुशी से पागल हो गए है। आपको बता दे पठान मूवी में सलमान खान का कैमियो है। सोशल मीडिया पर थिएटर को कुछ क्लिप्स वायरल हो रही है जिसमे पठान मूवी में सलमान खान की एंट्री दिखाई गई है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कई सालों बाद दोनो खान को देखकर बेहद ही एक्जिक्टेड नजर आ रहे है। फिल्म में सलमान खान शाहरुख खान को बचाने आए है। जैसे ही सलमान खान की एंट्री मूवी में होती है। थिएटर में बैठे दर्शक खुशी से पागल हो जाते है और जोश से चिल्लाने लगते है। पूरे सिनेमा हॉल सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज जाता है।
जानकारी के अनुसार पठान मूवी में टाइगर मूवी का अभिनय अविनाश सिंह राठौड़ वाले सलमान खान की एंट्री दिखाई जा चुकी है। इस छोटी सी क्लिप में सलमान खान एक्शन करते और वहां मौजूद सभी बदमाशों से लड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, जैसे ही सलमान खान एंट्री करते हैं, फैन्स पीछे से सीटियां बजाना शुरू कर देते हैं। साथ ही दबंग खान की एंट्री पर टाइगर फिल्म का म्यूजिक बजता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान में सलमान खान का 20 मिनट का कैमियो नजर आएगा।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…