जो यात्री हरियाणा के हिसार जिले से जयपुर और चंडीगढ़ जाते हैं उनके लिए एक खुशखबरी है, दरअसल हरियाणा रोड़वेज ने एक बार फिर से हिसार से जयपुर और चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा शुरू कर दी है।
ये बस सुविधा यात्रियों को 1 फरवरी से मिलेगी। इस बात की जानकारी रोडवेज के SS सुरेंद्र सिंह ने दी है। जानकारी के लिए बता दें कि ये बस पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ी थी, इन बसों के बंद होने की वजह धुंध थीं।
वहीं इस बस की Timing की बात करें तो हिसार से जयपुर जानें वालीं बस रात के 9.15 बजे और हिसार से चंडीगढ़ जानें वालीं बस दोपहर ढाई बजे चलेगी। इस बस का अब पहले की तरह रात में ठहराव नहीं होगा। यह बस वहा से वापस हिसार के लिए रात के 10 बजे चलेंगी, जोकि अगली सुबह 3.15 बजे हिसार पहुंचेंगी।
बता दें कि अधिक ठंड की वज़ह से रात के समय में चंडीगढ़ में सवारियां नहीं मिलने की वज़ह से ये बस वहां पर रुकती थीं। इन बसों के वापस चलने से यात्रियों का सफ़र और भी ज्यादा सुविधाजनक और लाभदायक हो जाएगा। अब उन्हें बस के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…