आप सभी को साल 2015 मे आई सोनम कपूर की फ़िल्म Dolly Ki Doli तो याद ही होगी, कैसे इस फ़िल्म में सोनम कपूर सबको पागल बनाकर शादी करती हैं और शादी के एक दिन बाद सारे गहने पैसे लेकर भाग जाती हैं।
बता दें कि सोनम कपूर की इस फिल्म की कहानी अभी हाल ही में असल जिंदगी में घटित हुई है। दरअसल ये घटना हरियाणा के रेवाड़ी जिले की है। हुआ यू की बीते सोमवार को नई दुल्हन परीक्षा देने के लिए अपनी ससुराल से कॉलेज गई थी।
नई दुल्हन का पति खुद उसे परीक्षा देने के लिए दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कॉलेज के गेट तक छोड़ कर आया था। लेकिन जब वह वापस परीक्षा खत्म होने के बाद उसे कॉलेज लेने के लिए गया,तो वह बाहर ही नही आई। युवक ने Phone पर Call किया तो Phone भी Switch off आया।
काफ़ी देर तक जब युवक को नई दुल्हन नहीं मिली तो उसने उसे डुंडना शुरू कर दिया। युवक ने लड़की के घर भी
संपर्क किया लेकिन उसे वहा से भी कुछ जानकारी नहीं मिली। युवक के घरवालों के अनुसार ये नई नवेली दुल्हन 17 तोला सोने के गहने,एक हीरे का सेट और लाखों रुपए लेकर फरार हो गईं हैं।
इस घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को FIR दर्ज करा दी है। FIR के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि इन दोनों की शादी इसी साल 26 जनवरी को हुई थी। ये दुल्हन धारूहेड़ा के एक मोहल्ले की रहने वाली हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…