नया साल शुरू हो चुका है ऐसे में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते कल यानि कि 1 फरवरी को Budget जारी कर दिया हैं। इस बार Budget मे बहुत तरह के बदलाव किए गए हैं, ये बदलाव सीधे तौर पर आम आदमी की जेब का खर्च बढ़ाएंगे।
यहां जानें Budget से जुड़ी ख़ास बातें
महिलाओं को महिला सम्मान बचत योजना पर पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा।
2014 से अब तक बने 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ ही 157 नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे।
बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जिसमें सभी भाषाओं की किताबें होंगी।
3 साल में 740 एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38800 शिक्षकों और स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
रीजनल एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए देश में 50 नए Airport और Helipad बनाए जाएंगे।
सिगरेट, सोना, चांदी, प्लैटिनम, चिमनी आदि महंगी होंगी, वहीं विदेशों से आने वाली चांदी की चीजें भी अब महंगी होगी।
खेती में क्लस्टर सिस्टम के साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को भी बढ़ावा दिया जाएगा। PM मत्स्य पालन योजना के लिए 6000 करोड़ की योजना बनाई गई।
1 लाख रूपये से 7 लाख रूपये तक की आय पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। केंद्र सरकार की तरफ से 700000 रूपये तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी गई हैं।
इलेक्ट्रॉनिक वाहन, खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल, देसी मोबाइल सस्ते होंगे। लिथियम आयन बैटरी, LED TV ऑनलाइन गेम्स सस्ते होंगे। बायोगैस से जुड़ी चीजें भी सस्ती होंगी।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की ब्याज दरें 7.5% से बढ़ाकर 8% कर दी गई है। साथ ही इस स्कीम में निवेश की सीमा 15 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रूपये कर दी गई है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से पढ़ाई- लिखाई पर जोर दिया जाएगा। यूनिफाइड स्कूल इंडिया प्रोग्राम के तहत देश में 30 स्किल सेंटर भी खोले जाएंगे।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…