हरियाणा के पूर्व CM राव बिरेंद्र सिंह के सम्मान में 20 फरवरी को गुरुग्राम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पूर्व CM राव के नाम से एक डाक टिकट जारी करेंगे। इस बात की जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं थीं।
राव इंद्रजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि,”लोग अपने जन्मदिन पर सोचते हैं कि उनकी उम्र घट रही है लेकिन मेरे जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं मेरी उम्र बढ़ाने का कार्य करती हैं। उनकी शुभकामनाओं का ही फल है कि वे हरियाणा के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो पांचवीं बार लोकसभा में पहुंचे हैं।”
इसी के साथ बता दे कि भारत सरकार आने वाली 20 फरवरी को उनके पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर एक डाक टिकट जारी करनी जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि जिस समारोह में डाक टिकट जारी होगा उसी समारोह में देश के उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहेंगे, क्योंकि इस टिकट को वहीं जारी करने वाले हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र मंत्री नितिन गडकरी ने शुभकामनाएं दी हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…