Categories: कुछ भी

इस देश में वीकेंड पर होती है शादी और वीकेंड खत्म होने के बाद दोनों लोग हो जाते हैं अलग, जानिए क्यों?

जहां शादी दो इंसानों के बीच प्यार का संगम और सात जन्मों का बंधन होता है। इसके साथ-साथ शादी को पवित्र बंधन भी माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जापान में शादी को लेकर एक लेटेस्ट ट्रेंड चल रहा है, जिसमें कपल जीवन भर के लिए नहीं बल्कि शनिवार और रविवार के लिए इन दोनों की शादी होती हैं। जिसके बाद पति-पत्नी एक दूसरे से पूरी तरह अलग हो जाते हैं। वीकेंड खत्म होने के बाद।

 

टूटी हुई शादी को बचाने का मंत्र

बता दे कि जापान के वीकेंड मैरिज के चलन की बात करें तो वीकेंड मैरिज एक ऐसी शादी है जो वीकेंड तक ही मान्य रहती है। इसमें कपल वीकेंड पर एक-दूसरे के साथ रहता है और बाकी दिन वे एक-दूसरे से अलग रहते हैं, जैसे शादी से पहले रहते थे। लोगों के मुताबिक शादी के बाद उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिलता, ऐसे में वीकेंड मैरिज का चलन शुरू हुआ। इससे दोनों पार्टनर खुश रहे और पार्टनर के बीच प्यार भी बढ़े। वीकेंड मैरिज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है, जिनका जॉब प्रोफाइल एक-दूसरे से अलग है। काम के घंटे भी एक समान नहीं हैं और कार्यस्थल एक-दूसरे से या अलग-अलग शहरों में बहुत दूर हैं।

 

शादी से मिलता है ये फायदा

वहीं वीकेंड मैरिज के फायदों की बात की जाए तो, यहां दो या तीन दिन की शादी होने से कपल्स की जिंदगी में प्यार और सामंजस्य बना रहता है। दोनों अलग रहते हैं और अपने हिसाब से जिंदगी जीते हैं। इसके अलावा अलग-अलग रहने से झगड़ा होने की संभावना भी बेहद कम हो जाती है। क्योंकि अक्सर जब कपल्स एक साथ रहते हैं तो दोनों को एक दूसरे की खामियां काफी नजदीकी से नजर आती है। ऐसे में बात- बात पर झगड़े और बहस होने लगते हैं। इसके अलावा वीकेंड मैरिज से वो अपने करियर पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं और हफ्ते के आखिर में फैमिली टाइम बिता कर अपने हफ्ते भर के स्ट्रेस को कम कर लेते हैं। इससे महिलाओं को ज्यादा फायदा होता है। ऐसे में जापान के लोग वीकेंड मैरिज का फंडा शादी को लंबे वक्त तक बरकरार रखने के लिए अपना रहे हैं।

 

 

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago