अरब कंट्री सऊदी अरब की जेद्दा की रहने वाली इरफ़ान पठान को बीवी सफा मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। क्रिकेटर इरफान पठान जब क्रिकेट में सक्रिय थे, तो उनकी पत्नी सफा मॉडलिंग में कहर ढा रही थीं। एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से आने के बावजूद, उनके माता-पिता ने सफ़ा का बहुत अच्छा समर्थन किया और उन्हें मॉडलिंग करने की पूरी आज़ादी दी।
सफा गल्फ की टॉप मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। सफा ने एक पीआर फर्म में कार्यकारी संपादक के रूप में भी कार्य किया है। वह एक पेशेवर नेल आर्टिस्ट भी हैं। सफा के पिता मिर्जा फारूक बेग सऊदी के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। बता दें सफा इरफान पठान से 10 साल छोटी हैं।
आपको बताते चले कि इरफान और सफा की शादी फरवरी 2016 में मक्का में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इमरान खान पठान है। जानकारी के अनुसार दोनों कपल्स की मुलाकात अपनी शादी से दो साल पहले हुई थी। दोनों ने अपने संबंधों को प्राइवेट रखा था। शादी होने के बाद सफा बेहद आम ज़िंदगी जीने लगी थी। वह ज्यादातर इरफान के साथ ही नजर आती हैं, परंतु सफा का चहरा हमेशा ढका रहता हैं, कभी बुर्के से तो कभी कोई अन्य चीज से।
वहीं एक और सोशल मीडिया पर एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि अपनी पत्नी का चेहरा दिखाओ। तो वहीं दूसरे ने लिखा की ये कैसे लोग हैं, अपनी पत्नी को ऐसे ही रखो, कोई नहीं जानता कि कौन अपना चेहरा उठा सकता है और दिखा भी नहीं सकता। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा शादी से पहले मॉडल थी और अब देखिए।
वहीं कुछ लोग इरफान पठान के समर्थन में भी दिखाई दिए। एक यूजर ने कहा,
“घटिया सोच के लोगों, ये उनकी जिंदगी है। अभी यहां उर्फी होती तो कहते कि इसको कपड़ा पहनना नहीं आता। कोई फुल ड्रेस पहने तो भी दिक्कत।”
एक अन्य शख्स ने कहा,
“आजकल सेलेब्रिटी ने जो नंगापन मचा रखा है, उससे तो ये बहुत अच्छा है।अब मास्क से क्या दिक्कत है। जिन्हें पहनना है, ये उनकी च्वॉइस है।”
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…