10वीं और 12वीं में दाखिला लेने वालों के लिए जरूरी सूचना, अब नहीं मिलेगा सीधे एडमिशन

जैसा कि हम सभी को पता ही है कि हर साल हम मामले सुनते हैं कि दसवीं बारहवीं बोर्ड में बहुत फर्जीवाड़ा होता है। इसको रोकने के लिए अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक बहुत ही अच्छा प्लान तैयार किया है। जिससे कि इस फर्जीवाड़े को रोका जा सके।

बता दें,बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों को एचबीएसई की ओर से आदेश दे दिए गए हैं कि स्टूडेंट वैध कारण होने के बाद ही स्कूल बदलकर 10वीं और 12वीं कक्षाओं में दाखिला ले सकेंगे। साथ ही ऐसे स्टूडेंट्स की जानकारी स्कूल को एडमिशन प्रक्रिया से 1 महीने के अंदर देनी होगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बीपी यादव ने शनिवार को बताया कि 10वीं 12वीं के एडमिशन में अब फर्जीवाड़ा होने का कोई भी चांस नहीं है। स्टूडेंट जरूरी वैध कारण होने पर ही स्कूल बदलकर 10वीं और 12वीं में दाखिला ले सकेगा। साथ ही ऐसे स्टूडेंट की जानकारी स्कूल का एडमिशन प्रक्रिया के 1 महीने के अंदर देनी होगी।

हरियाणा में हर साल हजारों की तादात में 10वीं 12वीं क्लास में बच्चे सीधे एडमिशन ले लेते हैं और बोर्ड एग्जाम में शामिल होते हैं। इसमें काफी स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं, जो रेगुलर पढ़ाई नहीं करते वह अपने गैप ईयर को भरने के लिए दूसरे राज्यों में फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट ले आते हैं और प्रदेश के स्कूलों में सीधा एडमिशन ले लेते हैं।

अगर बात करें 2022 की तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 142 स्कूलों के 6000 स्टूडेंट का रिजल्ट रोक दिया था। इन मामलों में जब बोर्ड की ओर से स्टूडेंट के स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट की जांच हुई तो 867 सर्टिफिकेट फर्जी मिले।

2582 स्टूडेंट्स ने अपनी एसएलसी तक अपलोड नहीं की थी। 12वीं के 39 स्टूडेंट ने आवेदन में फर्जी सर्टिफिकेट लगाए थे। और दसवीं में 477 स्टूडेंट्स ने ऐसा ही किया था।

बता दे, फर्जी सर्टिफिकेट और एसएलसी बनाने का गिरोह देश के 8 राज्यों में सक्रिय हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश शामिल है।

इसका खुलासा 2 साल में पकड़े गए फर्जी सर्टिफिकेट और एसएलसी की जांच से किया गया। बोर्ड की ओर से इन मामलों में कई एफ आई आर दर्ज भी करवाई गई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago