हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत, इन रूटों पर चलेंगी AC बसें

प्रदेश सरकार हमारी यात्रा को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहती है। जिसमें कभी बस जोड़ने का तो कभी बसों में बदलाव करने को लेकर फैसला लिया जाता है। फिलहाल हरियाणा के यमुनानगर रोडवेज विभाग को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। बता दे, विभाग को पहली बार 10 नई एसी बसें मिलने वाली है। मौजूदा समय की बात की जाए तो यमुनानगर डिपो पर ऐसी बस नहीं है।

बता दें, यमुनानगर बस स्टैंड पर सीटीयू और हिमाचल प्रदेश रोडवेज के कुछ बसें ही चलती है। नए साल पर वोल्वो बसें दिल्ली तक चलती थी। अब वह बंद कर दी गई हैं। यमुना नगर डिपो से अब हरियाणा रोडवेज की 10 नई एसी बसें चलाई जाएंगी।

बस मिलने से पहले ही अधिकारियों की तरफ से पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है कि कौन-कौन सी बसे किस किस रूट पर चलाए जाएंगे। दिल्ली, चंडीगढ़ रूटों पर भी बसे चलने की तैयारी की जा रही है।

कई यात्रियों को कंफर्ट चाहिए होता है, इसलिए उन्हें ऐसी बसों का सफर करना पसंद होता है। 25 नॉन एसी बसें यमुना नगर डिपो पहुंच गई है। यमुना नगर डिपो में कुल 100 बसों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसमें से 90 बसें नॉन एसी और 10 बसे एसी वाली होंगी।

यमुनानगर डिपो के जीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि, पहले रोडवेज के पास 225 बसों का बेड़ा तय किया गया था। अब इन बसों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। अब रोडवेज बेड़े में 265 के आसपास बसे होंगी उम्मीद है कि इस बेड़े के हिसाब से जल्द यमुनानगर डिपो को बस मिलना भी शुरू हो जाएगा।

इन बसों में यात्रियों को काफी लाभ मिलने वाला है। सभी रूटों पर बस चलने से यात्रियों की सुविधा बेहतर होगी। जिससे उन्हें बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बता दें, यमुनानगर जिला यूपी और हिमाचल प्रदेश राज्यों की सीमा पर है। दोनों राज्यों में बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं। दिल्ली रूट पर भी यहां से लोग सफर करते हैं, परंतु दिल्ली रूट की बसें यहां शाम के समय नहीं मिलती।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बसों की संख्या यहां पर कम है। इसके अलावा कई रास्ते कई दिनों से बंद थे। इसी वजह से बसे इस रूट पर नहीं चलती थी। अब नहीं बसों के आने से यात्रियों को काफी लाभ मिलने वाला है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago